नौकरी की तलाश में चुरू पहुंची असम की युवती से गैंगरेप, फिर हाथ-पैर बांध दूसरी मंजिल से फेंका

नौकरी की तलाश में चुरू पहुंची असम की युवती से गैंगरेप, फिर हाथ-पैर बांध दूसरी मंजिल से फेंका

चुरू, 13 फरवरी: नौकरी की तलाश में राजस्थान के चुरू पहुंची 22 साल की युवती के साथ चार लोगों गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता के हाथ-पैर बांधकर दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। गनीमत यह रही कि युवती की जान बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को बिजली के पोल से नीचे उतारा और उसे स्थानीय डेडराज भरतीया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है।

physical attack of Assam girl who reached Churu in search of job

ये घटना चुरू जिले के रेलवे स्टेशन के पास हुई। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पीड़िता असम की रहने वाली है फिलहाल दिल्ली में रह रही है। पीड़िता ने बताया कि चूरू निवासी सुनील उर्फ राजू ने उसे काम दिलाने का आश्वान देकर चूरू बुलाया था। इस पर वह शुक्रवार 11 फरवरी को दिल्ली से चूरू आ गई थी। बस स्टैंड पर उसे कार सवार एक युवक लेने आया। उसने बताया कि राजू ने उसे लेने के लिए भेजा है। इस पर युवती कार में सवार होकर उसके साथ चली गई। युवक उसे एक कमरे में ले गया और कहा कि सुबह उसे काम दिलवा देंगे।

चार आरोपियों ने बारी-बारी से किया गैंगरेप
पीड़िता ने बताया कि कमरे में विक्रम राजपूत, भवानी, देवेन्द्र सिंह उर्फ बुल्ला और सुनील राजपूत चैनपुरा बड़ा ने शराब पीना शुरू कर दिया। पीड़िता ने कहा कि युवकों से काम दिलाने के लिए कहने पर आरोपी देवेन्द्र सिंह ने धमकाते हुए कहा कि तुझे काम नहीं दिलाएंगे। उसके बाद उसने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद विक्रम और अन्य युवकों ने भी उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया।

काफी देर तक बिजली के खम्भे से लटकी रही
उसके बाद आरोपियों ने रस्सी से उसके हाथ-पैर बांधकर मकान की दूसरी मंजिल की खिड़की से धक्का दे दिया। लेकिन हाथ में बंधी रस्सी बिजली के खम्भे में अटकने से वह वहां लटक गई और बच गई। वह काफी देर तक खंभे पर काफी देर तक उसी हालत में लटकी रही। बाद में किसी तरह से उसने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस वहां पहुंची और उसे वहां से नीचे उतारा।

क्या कहा पुलिस ने
चुरू डीएसपी ममता सारस्वत ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। वहीं इस मामले से जुड़े अन्य दो आरोपियों की पहचान भवानी सिंह और सुनील राजपूत के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि सभी को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+