Phalodi Satta Bazar vs Exit Poll: फलोदी सट्टा बाजार व एग्जिट पोल में कितना अंतर, क्या फेल हो गए सटोरिए?
Phalodi Satta Bazar vs Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान का फलोदी सट्टा बाजार फेल हो गया है? फलोदी के सटोरियों के अनुमान औंधे मुंह गिर गए हैं? 1 जून को जारी एग्जिट पोल के नतीजों में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिल रहा है।
एग्जिट पोल व फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी की हकीकत तीन दिन बाद 4 जून को होने वाली मतगणना से सामने आ जाएगी। फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान सारे एग्जिट पोल के औसत के आस-पास ही है।

Poll of Polls of Lok Sabha Election 2024
करीब एक दर्जन एजेंसियों के एग्जिट पोल का औसत निकाले तो लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए को 339 से 356 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है जबकि इंडिया गठबंधन को 151 से 164 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 33 से 38 सीटें दी जा रही हैं।
Phalodi Satta Bazaar Prediction
अपने सटीक अनुमानों के लिए कुख्यात व विख्यात फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी एग्जिट पोल के अनुमानों के आस-पास है। फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों ने अनुमान लगाया था कि एनडीए को 345 तक सीट मिल सकती हैं जबकि भाजपा अपने दम 310 तक सीट जीत सकती है।
कौनसा एग्जिट पोल किस-कितनी सीटें दे रहा?
- India TV - CNX: एनडीए को 371-401, इंडिया गठबंधन को 109-139 व अन्य को 28-38 सीटें
- LOKPOLL-MEGA: एनडीए को 325-335, इंडिया गठबंधन को 155-165 व अन्य को 48-55 सीटें
- Republic TV-PMARQ: एनडीए को 359, इंडिया गठबंधन को 154, अन्य को 30 सीटें
- India News - D Dynamics: एनडीए को 371, इंडिया गठबंधन को 125, अन्य को 47 सीटें
- Jab ki Baat: एनडीए को 362 से 392, इंडिया गठबंधन को 141-161 व अन्य को 10-20 सीटें
- News Nation: एनडीए को 342 से 378, इंडिया गठबंधन को 153-169 व अन्य को 21-23 सीटें
- Republic Bharat-Matrize: एनडीए को 353-368, इंडिया गठबंधन को 118-133, अन्य को 43-48 सीटें
- NDTV India: एनडीए को 365, इंडिया गठबंधन को 142, अन्य को 36 सीटें
- TV5 Telugu: एनडीए को 359, इंडिया गठबंधन को 154, अन्य को 30 सीटें
- Dainik Bhaskar: एनडीए को 281-350, इंडिया गठबंधन को 145-201, अन्य को 33-49 सीटें
- Agni News Services: एनडीए को 242, इंडिया गठबंधन को 264, अन्य को 37 सीटें
Poll of Polls में एनडीए को 339-356, इंडिया गठबंधन को 151-164 व अन्य को 33-38 सीटें












Click it and Unblock the Notifications