फलोदी सट्टा बाजार ने कर दी UP की भविष्यवाणी, लोकसभा चुनाव 2024 में BJP को इतनी सीटें मिलने का अनुमान?
Phalodi Satta Bazar Prediction For UP BJP: राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश के लिए भी भविष्यवाणी कर दी है, जो भाजपा की बल्ले-बल्ले कर रही और सपा व बसपा की टेंशन बढ़ाने वाली है।
फलोदी सट्टा बाजार के अनुमानों की करें तो यहां के सटोरिए व दलाल चुनावों में सटीक अनुमान के लिए पहचान बना चुके हैं। हालांकि इनके अनुमान कई बार गलत भी साबित हो जाते हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी के लिए अनुमान है कि 80 सीटों में से भाजपा को 68-70 सीट मिल सकती हैं।
यह भी पढ़ें- फलोदी सट्टा बाजार भाव: राजस्थान में बदली लहर ने Phalodi Satta Bazar में कर दिया उलट-फेर?

सटोरिए के सटोरियों की मानें यूपी में शेष 10 से 12 सीटों पर सपा, बसपा आदि के उम्मीदवार जीत सकते हैं। हालांकि यूपी में कई ग्राउंड रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि भाजपा लोकसभा चुनाव 2019 जैसा प्रदर्शन भी नहीं कर पाएगी।
लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 80 में से 62 सीटें जीते थीं। बसपा ने दस, सपा ने पांच, अपना दल-सोनेलाल ने दो और कांग्रेस ने एक सीट पर जीत हासिल की थी। लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी की आजमगढ़, गौसी, गाजिपुर, इटावा, मैनुपरी व जौनुपर समेत कई सीटें भाजपा के लिए फंसती दिख रही हैं।
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा, जिसमें राजस्थान के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की भी आठ लोकसभा सीटें सहारनपुर, कैराना, रामपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद और पीलीभीत शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 में पूरे देश की सबसे हॉट सीट वाराणसी भी यूपी में ही है और यहां पर सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा। वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। चार जून को मतों की गिनती की जाएगी।
फलोदी सट्टा बाजार भाव (Phalodi Satta Bazar Bahv Today)
यूं तो भाजपा अबकी पार 400 का नारा दे रही है, मगर फलोदी सट्टा बाजार का दावा है कि इस बार भाजपा को पूरे देश में 316 से 319 सीटें मिल सकती है। हालांकि NDA को 368-372 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को अपने बलबूते 300 सीटों के लिए 30-37 पैसे, 310 सीटों के लिए 55-65 पैसे, 320 सीटों के लिए 110-160 पैसे व 325 सीटों के लिए 150-225 पैसे के भाव दिए जा रहे हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के भाव
फलोदी सट्टा बाजार का मानना है कि लोकसभा चुनाव 2024 में भी कांग्रेस अच्छी स्थिति में नहीं रहने वाली है। पूरे देश में कांग्रेस को 45-47 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। फलोदी बाजार में कांग्रेस की 35 सीटों के लिए 28-35 पैसे, 40 सीटों के लिए 35-45 पैसे और 50 सीटों के लिए 130-200 पैसे के भाव है।
नोटः यहां पर दी गई जानकारी अखबार, मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है। हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications