Phalodi Satta Bazar: फलोदी सट्टा बाजार सच साबित हुआ तो राजस्थान में ये 3 महिलाएं बन जाएंगी BJP सांसद
Phalodi Satta Bazar News: आम चुनाव 2024 समाप्ति की ओर हैं। एक जून को आखिरी व 7वें चरण का मतदान होगा। 4 जून को देशभर में एक साथ सभी सीटों पर मतगणना होगी। तब नेताओं के दावों और फलोदी सट्टा बाजार की हकीकत भी सामने आ जाएगी कि यहां के सटोरियों के अनुमान सच साबित हुए या गलत?
अगर फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान सटीक निकले तो राजस्थान से अबकी बार तीन महिलाओं का सांसद बनकर देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में पहुंचना तय है। खास बात यह है कि तीनों ही महिलाएं भाजपा से हैं। मतलब अबकी बार कांग्रेस भले ही राजस्थान में खाता खोल सकती है, मगर महिला सांसद नहीं दे पाएगी।

पिछले दिनों जारी भावों में फलोदी सट्टा बाजार ने लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान में भाजपा की जिन 3 महिला उम्मीदवारों की जीत का अनुमान लगाया है, उनमें श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ सीट से प्रियंका बेलान, जयपुर शहर सीट से मंजू शर्मा और राजसमंद सीट महिमा सिंह का नाम शामिल हैं। फलोदी सट्टा बाजार ने इनके भाव कम निकाले हैं। जिस उम्मीदवार के भाव कम होते हैं, उसकी जीत की संभावना उतनी ही अधिक होती है।
राजसमन्द लोकसभा चुनाव 2024 (Rajsamand Lok Sabha Election 2024)
दीया कुमारी के विद्याधर नगर सीट जयपुर से विधायक बनने के बाद खाली हुई राजसमंद सीट पर भाजपा ने महिमा कुमारी को टिकट दिया। महिमा कुमारी के पति कुंवर विश्वराज सिंह मेवाड़ महाराणा प्रताप के वशंज हैं।
विश्वराज नाथद्वारा से विधायक भी हैं। फलोदी सट्टा बाजार ने 70-80 पैसे के भाव में महिमा कुमारी की जीत का अनुमान लगा रहा। कांग्रेस के दामोदर प्रसाद गुर्जर के भाव एक रुपया 20 पैसे दिए हैं।
गंगानगर लोकसभा चुनाव 2024 (Ganganagar (Sc) Lok Sabha Election 2024)
गंगानगर-हनुमानगढ़ संसदीय क्षेत्र में दोनों जिले से सादुलपशहर, गंगानगर, करणपुर, सूरतगढ़, राययसिंहनगर, संगरिया, हनुमानगढ़ व पीलीबंगा विधानसभा सीट शामिल हैं।
गंगानगर में फलोदी सट्टा बाजार ने भाजपा की प्रियंका बालन के लिए 80 से 90 पैसे और कांग्रेस कुलदीप इंदौरा के लिए 1 रुपए 25 पैसे भाव निकाले। भाव देखते हुए प्रियंका की जीत का अनुमान है।
जयपुर लोकसभा चुनाव 2024 (Jaipur Lok Sabha Election 2024)
राजधानी जयपुर शहर सीट पर भाजपा ने पीएम मोदी की करीबी व पूर्व विधायक भंवरलाल शर्मा की बेटी मंजू शर्मा पर दांव लगाया है। जबकि कांग्रेस की टिकट नाटकीय ढंग से प्रताप सिंह खाचरियावास को मिली।
कांग्रेस ने पहले सुनीला शर्मा को टिकट दिया था, मगर 'जयपुर डायलॉग्स यूट्यूब चैनल' के कारण हुए विवाद के चलते सुनील शर्मा का टिकट रिव्यू करते हुए पूर्व मंत्री प्रताप सिंह को थमा दिया।
इधर, फलोदी सट्टा बाजार ने मंजू शर्मा की जीत के भाव 30 से 35 पैसे निकाले जबकि कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास के भाव 3 रुपए। मतलब खाचरियावास की जीत की संभावना काफी कम है।
नोटः यहां पर दी गई जानकारी अखबार, मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है।हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।
-
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स












Click it and Unblock the Notifications