Phalodi Satta Bazar Khinvsar: फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान, हनुमान बेनीवाल की पत्नी खींवसर से MLA बन पाएंगीं?
Phalodi Satta Bazar Khivnsar: राजस्थान उपचुनाव 2024 में नागौर सांसद व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल खींवसर सीट (Kanika Beniwal Khinvsar) से विधायक बन पाएंगीं या नहीं? इसका पता 23 नवंबर को मतगणना से चलेगा। इससे पहले चुनावों को लेकर अपने अनुमानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले राजस्थान फलोदी सट्टा बाजार ने खींवसर सीट के लिए चौंकाने वाला अनुमान लगाया है।
यह भी पढ़ें- Kanika Beniwal Net Worth: हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका के पास 32 लाख का सोना, पति के पास 1 लाख की बंदूक
राजस्थान में खींवसर समेत झुंझुनूं, दौसा, सलूंबर, रामगढ़, दौसा, देवली-उनियारा व चौरासी सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। 13 नवंबर को सभी सातों सीटों पर वोट डाले जा चुके हैं। मतदान वाले दिन ही देवली-उनियारा में नरेश मीणा SDM अमित कुमार चौधरी थप्पड़ कांड हुआ। सातों सीटों पर 69.29 प्रतिशत मतदान हुआ।

यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar Rajasthan: फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान, राजस्थान उपचुनाव में कौन जीत रहा सातों सीतें?
यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar Jharkhand: फलोदी सट्टा बाजार झारखंड में किसकी सरकार बना रहा? नतीजों से पहले जानें अनुमान
खींवसर में हुआ सर्वाधिक मतदान
राजस्थान उपचुनाव 2024 की हॉट सीटों में से एक खींवसर में 75.66 प्रतिशत वोट डाले गए, जो सभी सातों सीटों पर सर्वाधिक है। यहां हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल का मुकाबला भाजपा के रेवंतराम डांगा से हुआ है। कांग्रेस की डॉ. रतन चौधरी ने भी कड़ी टक्कर दी है।

खींवसर उपचुनाव: पिछली बार बेनीवाल के भाई, इस बार पत्नी
खींवसर से हनुमान बेनीवाल का गढ़ कही जाती है। साल 2023 के चुनाव में हनुमान बेनीवाल ने खींवसर से जीत दर्ज की। फिर नागौर लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन गए तो यह सीट खाली हो गई। पिछले चुनावों में भी खींवसर में ऐसा ही हुआ था तब खींवसर उपचुनाव में हनुमान बेनीवाल के भाई नारायण बेनीवाल ने जीत दर्ज की। इस बार हनुमान बेनीवाल की पत्नी मैदान है।

फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान, रेवंतराम डांगा बनेंगे खींवसर विधायक
खींवसर उपचुनाव को लेकर फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों का अनुमान है कि खींवसर में हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल सात से नौ हजार वोंटों से चुनाव हार सकते हैं। भाजपा प्रत्याशी रेवंतराम डांगा खींवसर से नए विधायक चुने जा सकते हैं। फलोदी सट्टा बाजार में रेवंतराम डांगा की 7000-9000 की लीड के भाव 30/40 पैसे हैं।
हनुमान बेनीवाल को दी थी कड़ी टक्कर
उल्लेखनीय है कि रेवंतराम डांगा पहले हनुमान बेनीवाल की आरएलपी में ही हुआ करते थे। इनकी पत्नी आरएलपी के टिकट पर मूंडवा की प्रधान बनीं। खींवसर विधानसभा चुनाव 2023 से पहले रेवंतराम डांगा ने आरएलपी छोड़ भाजपा ज्वाइन कर ली थी और विधानसभा चुनाव 2023 में खींवसर सीट से हनुमान बेनीवाल के सामने करीबी मुकाबले में हार गए थे।
यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar Maharashtra: वोटिंग से पहले फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान, महायुति vs MVA में कौन जीतेगा?












Click it and Unblock the Notifications