Kanika Beniwal Net Worth: हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका के पास 32 लाख का सोना, पति के पास 1 लाख की बंदूक
Who is Kanika Beniwal: राजस्थान की सात सीटों पर 13 नवंबर को विधानसभा उपचुनाव 2024 हो रहे हैं। नागौर जिले की खींवसर सीट से RLP सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल चुनाव लड़ रही हैं।
कनिका बेनीवाल ने 25 अक्टूबर को खींवसर उपचुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा है, जिसमें खुद व पति हनुमान बेनीवाल की संपत्ति का भी विवरण दिया। कनिका का मुकाबला भाजपा की डॉ. रतन चौधरी और कांग्रेस के रेवंतराम डांगा से है।
यह भी पढ़ें- क मेहराज मलिक की जीत पर CM भगवंत मान ने दी बधाई, कहा- आप का कारवां दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है

कनिका बेनीवाल की संपत्ति (Kanika Beniwal Net Worth 2024)
खींवसर उपचुनाव 2024 शपथपत्र के अनुसार कनिका बेनीवाल के पास कुल चल संपत्ति 33 लाख 95 हजार 471 और हनुमान बेनीवाल के पास कुल चल संपत्ति 48 लाख 90 हजार 698 रुपए है। कनिका बेनीवाल की 33 लाख की चल संपत्ति में 32 लाख रुपए का तो 400 ग्राम सोना है। इसके अलावा 1 लाख 55 हजार हाथ में नकदी और दो बैंक खातों मं 29 हजार 471 और 11 हजार रुपए जमा हैं।
हनुमान बेनीवाल की संपत्ति (Hanuman Beniwal Net Worth)
पत्नी कनिका के चुनाव शपथपत्र 2024 के अनुसार नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के पास 40 हजार रुपए की नकदी है। SBI विधानसभा जयपुर बैंक खाता में 7 लाख 18 हजार 839 रुपए, SBI संसद नई दिल्ली बैंक खाता में 29 लाख 23 हजार 857 रुपए जमा हैं।
हनुमान बेनीवाल के पास 2013-2014 मॉडल की जीप, जिसका मूल्य 1 लाख 8 हजार रुपए है। 125 ग्राम सोना है, जो दस लाख का है। 12 बोर की एक गन है। एक लाख रुपए लागत की पिस्टल भी है। हनुमान बेनीवाल मूलरूप नागौर जिले के गांव बरणगांव के रहने वाले हैं। गांव में 11 लाख की पुस्तैनी जमीन है।
खींवसर विधानसभा क्षेत्र इतिहास
नागौर जिले की खींवसर विधानसभा सीट आरएलपी का गढ़ बनती जा रही है। साल 2008 से खींवसर सीट पर बेनीवाल परिवार का कब्जा है। हनुमान बेनीवाल साल 2008 में भाजपा से, साल 2013 व 2018 में निर्दलीय और 2019 उपचुनाव में आरएलपी के नारायण बेनीवाल (हनुमान बेनीवाल के भाई) और साल 2023 में हनुमान बेनीवाल आरएलपी की टिकट पर जीते।
लोकसभा चुनाव 2024 में हनुमान बेनीवाल नागौर के सांसद बन गए। ऐसे खींवसर सीट खाली हो गई। पिछले बार की तरह अपने भाई नारायण बेनीवाल की बजाय इस बार हनुमान बेनीवाल ने खींवसर उपचुनाव से पत्नी कनिका बेनीवाल की सियासी पारी शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications