Phalodi Satta Bazar Jharkhand: फलोदी सट्टा बाजार झारखंड में किसकी सरकार बना रहा? नतीजों से पहले जानें अनुमान
Phalodi Satta Bazar Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को महाराष्ट्र के पहले चरण के साथ होगा। बुधवार को झारखंड की 81 में शेष 38 और महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। दोनों राज्यों के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। इससे पहले राज्स्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर अनुमान जारी किए हैं, जो चौंकाने वाले हैं।
दरअसल, झारखंड में अभी झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुवाले वाले इंडिया ब्लॉक की सरकार है। हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री हैं। इंडिया ब्लॉक ने सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है, मगर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में जीत के लिए हर सियासी दांव लगा रहा है।

झारखंड चुनाव 2024 पर फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान
झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 41 सीटें हैं। राजस्थान में जोधपुर के पास स्थित फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान है कि झारखंड में भाजपा गठबंधन को 55 सीटें मिल सकती है, जिसका सेशन 25 से 35 पैसे का है। इसकी वजह यह मानी जा रही है कि झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 बांग्लादेशी मुद्दे ने भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया है।
महाराष्ट्र चुनाव 2024 पर फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान
झारखंड के साथ ही फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर भी अपनी 'सियासी' भविष्यवाणी की है। अनुमान है कि महाराष्ट्र में भाजपा की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन को 144 से 152 मिल सकती हैं। मतलब महायुति बहुमत से सरकार बनाने जा रहा है। वहीं, महाविकास अघाड़ी गठबंधन के बारे में अनुमान है कि यह महायुति को कड़ी टक्कर दे सकता है। हालांकि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में फलोदी के सटोरियों के अनुमान गलत साबित हुए थे। फलोदी सट्टा बाजार में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बना रहा था जबकि चुनाव के वास्तविक नतीजों में भाजपा की सरकार बनी।
(Disclaimer: सट्टा खेलना गैरकानूनी है। oneindia.com सट्टा बाजार के दावों का समर्थन नहीं करता है। ये अनुमान गलत भी हो सकते हैं।)












Click it and Unblock the Notifications