Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Phalodi Satta Bazar Maharashtra: वोटिंग से पहले फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान, महायुति vs MVA में कौन जीतेगा?

Phalodi Satta Bazar Maharashtra Chunav 2024: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की सभी 288 सीटों पर सिंगल फेज में 20 नवंबर (बुधवार) को मतदान होगा। नतीजे 23 नवंबर (शनिवार) को आएंगे। इस बीच चुनावों में अपनी भविष्‍यवाणियों को लेकर चर्चा में रहने वाले राजस्‍थान के फलोदी सट्टा बाजार ने महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर अनुमान जारी किए हैं, जो चौंकाने वाले हैं।

दरअसल, महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में पहली बार ऐसा हो रहा है कि छह बड़ी पार्टियां एक साथ चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा-कांग्रेस के अलावा दो-दो शिवसेना और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी समेत 158 अन्‍य दल भी मैदान में हैं। भाजपा ने 149 और कांग्रेस ने 101 सीटों पर प्रत्‍याशी उतारे हैं। महाराष्‍ट्र में कुल मतदाता 9.53 करोड़ हैं।

यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar Inside story: चप्‍पल, सांड, बारिश पर भी लाखों का सट्टा, CCTV कैमरे से निगरानी

Phalodi Satta Bazar Predication on Mahayuti vs MVA Maharashtra

यह भी पढ़ें- महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की वो 20 VIP सीटें, जिनके नतीजों पर सबकी नजर, कौन जीतेगा-कौन हारेगा?

महायुति vs महाविकास अघाड़ी

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन में भाजपा के अलावा सीएम एकनाथ शिंदे गुट शिवसेना व डिप्‍टी सीएम शरद पवार गुट राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) है जबकि कांग्रेस की अगुवाई वाले महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शरद पवार गुट राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना शामिल है।

महाराष्‍ट्र चुनाव 2024 पर फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान

राजस्‍थान में जोधपुर के पास स्थित फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों ने महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर अनुमान लगाया है कि महायुति की सरकार बन सकती है। महाराष्‍ट्र में बहुमत का आंकड़ा 144 सीटें हैं। फलोदी सट्टा बाजार महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति गठबंधन को 144 से 152 सीटें दे रहा है। महाविकास अघाड़ी गठबंधन के बारे में अनुमान है कि यह महायुति को कड़ी टक्‍कर दे सकता है। फलोदी सट्टा बाजार में महाराष्‍ट्र में महायुति के सरकार बनाने के भाव 40 पैसे के है जबकि कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों के भाव 2 रु से 2.50 रुपए तक दे रहे है।

फलोदी सट्टा बाजार कैसे काम करता है?

कई मीडिया इंटरव्‍यू में सटोरिए दावा कर चुके हैं कि फलोदी सट्टा बाजार करीब 5 सौ पुराना है। पहले यहां मौसम, सांडों की लड़ाई आदि पर सट्टा लगाया जाता है। वर्तमान में फलोदी के सटोरिए चुनावों में हार-जीत के अनुमान लगाने के साथ शेयर मार्केट में सक्रिय हैं। चुनावों के अनुमान के बारे में फलोदी के सटोरिए ने बताया था कि उनका नेटवर्क इतना बड़ा है कि लगभग देश के हर विधानसभा व लोकसभा क्षेत्र में चुनावों के दौरान की ग्राउंड रिपोर्ट उन तक आसानी से पहुंच जाती है, जिसके आधार पर सट्टे के भाव व हार-जीत वाली संख्‍या की संख्‍या का अनुमान लगाया जाता है, जो नतीजों में अक्‍सर सटीक बैठता है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में गलत साबित हुआ था फलोदी सट्टा बाजार

फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान अक्‍सर गलत भी साबित होते हैं। इस बात का ताजा उदाहरण हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 हैं। फलोदी के सटोरियों ने भविष्‍यवाणी की थी कि हरियाणा में भाजपा 22 से 23 सीटों पर जीत दर्ज सकती है जबकि कांग्रेस के हाथ में 59 से 61 सीटें आ सकती हैं। जबकि भाजपा ने 48 सीटें जीतकर सरकार बनाई। कांग्रेस को 37 ही सीट मिलीं।

(Disclaimer: सट्टा खेलना गैरकानूनी है। oneindia.com सट्टा बाजार के दावों का समर्थन नहीं करता है। ये अनुमान गलत भी हो सकते हैं।)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+