Petrol Pump Strike: राजस्थान में 'तेल-बंदी' की असली वजह क्या है? 50 में से 47 जिलों में पेट्रोल पंप बंद
राजस्थान में वैट कम करने की मांग को लेकर पेट्रोल पंप संचालक अनिश्चतकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। 13 व 14 सितंबर को दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के बाद पेट्रोल पंप बेमियादी बंद हैं। राजस्थान में 'तेल-बंदी' की असली वजह वैट है।
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर 15 सितंबर को प्रदेशभर के करीब 7 हजार पेट्रोल पंप सुबह छह बजे से बंद हैं। ना तो पेट्रोल बेचा जा रहा है और ना ही डिपो से खरीदा जा रहा है।

राजस्थान के 50 में से तीन जिलों कोटा, जोधपुर और अलवर को छोड़कर कहीं भी पेट्रोल पंप खुले नहीं है। कोटा पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष तरुमित सिंह बेदी ने कहा कि जिले के सभी 250 पेट्रोल पंप पर तेल मिल रहा है। कल प्रतिनिधिमंडल मंत्री से मिला था। आश्वासन मिलने पर जनता के हित को देखते हुए हड़ताल टाल दी गई।
इधर, राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने बताया कि राजस्थान में भी पेट्रोल-डीजल पर वैट पंजाब के समान ही लगना चाहिए। ताकि पेट्रोल-डीजल की कीमतें घट सके। इसी मांग को लेकर दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की गई, जो सफल रही है।
श्रीगंगानगर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता बताया कि राजस्थान के डीलर्स की मांग हैं कि उनसे पंजाब जितना ही वैट लिया ताकि पेट्रोल-डीजल के भाव कम हो सकें। राजस्थान में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल-डीजल तो श्रीगंगानगर में ही मिलता है।

अभी पंजाब और राजस्थान में पेट्रोल के भावों में करीब 15 रुपए व डीजल में 10 रुपए का अंतर है। पंजाब में इस समय पेट्रोल की प्रति लीटर रेट 98.22 व डीजल प्रति लीटर रेट 89.12 रुपए है। पंजाब में पेट्रोल पर वेट 20 प्रतिशत और डीजल पर 12 प्रतिशत वेट है जबकि राजस्थान में पेट्रोल पर 31 प्रशिशत व डीजल पर 19 प्रतिशत वेट वसूल किया जा रहा है, जिससे हमारे यहां कीमतें अधिक हैं।
पेट्रोल-डीजल पर कहां कितना% वैट?
- राज्य पेट्रोल डीजल
- राजस्थान- 31.04 19.30
- हरियाणा- 18.20 16.00
- पंजाब- 13.77 9.92
- दिल्ली- 19.40 16.75
- गुजरात- 13.70 14.90
- यूपी- 19.36 17.08
- मध्य प्रदेश- 29 19












Click it and Unblock the Notifications