#HelpForAli: 8 साल के 'अली' की मदद को आगे आए दुनियाभर के लोग, 40 घंटे में एकत्रित हुए 9 लाख रुपए
नागौर। सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल किया जाए तो यह किसी रोते हुए चेहरे पर मुस्कान ला सकता है और किसी की जिंदगी की राह आसान बना सकता है। इस बात का ताजा उदाहरण राजस्थान के नागौर जिले के कुचामन सिटी में सामने आया है।

यहां पर गंभीर बीमारी से जूझ रहे 8 साल के अली की मदद के लिए न केवल राजस्थान बल्कि विदेशों से भी लोग आगे आ रहे है। सोशल मीडिया के जरिए अली की पीड़ा लोगों तक पहुंचाई गई और महज 40 घंटे में ही 9 लाख रुपए एकत्रित कर लिए गए हैं। जमा किए गए रुपयों को शहर के मदरसा इस्लामिया सोसायटी के मुसाफिरखाना में अली के परिजनों मोहम्मद सलीम व मनसब खान को सौंपा गया।

इन जगहों से आई ज्यादा मदद
यूं तो अली की मदद कई जगहों से आ रही है, मगर सबसे ज्यादा राजस्थान में नागौर जिले के ही कुचामन, मकराना, नावां, डीडवाना से आ रही है। इसके अलावा बात अगर विदेशों की करें तो दुबई, ओमान, कतर, सऊदी अरब, अमेरिका सहित कई देशों से भी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिये अली के लिए लोग मुहिम से जुड़ रहे हैं।

कौन है अली, क्या है इसके बीमारी
नागौर के कुचामन के पांचवा रोड क्षेत्र का निवासी 8 साल का अली की अस्थि मज्जा यानी बोन मैरो ट्रांसप्लांट होना है। जयपुर के अस्पताल में उपचाराधीन है। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी सुदृढ़ नहीं है। ऑपरेशन का पूरा खर्चा परिवार वहन नहीं कर पा रहा। कुछ वक्त पहले तक अली सामान्य बच्चों की तरह था। स्कूल भी जाता था। एक महीने के भीतर सब कुछ बदल गया। अचानक एक दिन अली ने खून की उल्टी शुरू हुई। दाहिने हाथ और पैर ने काम करना बंद कर दिया।
अली के पिता खान मोहम्मद खान व माता अफसाना के मुताबिक हमारा बच्चा धीरे-धीरे मर रहा है। वह बिना किसी मदद के हिल भी नहीं सकता। डॉक्टरों के मुताबिक उसके बॉन मेरो के प्रत्यारोपण की जरूरत है। कुछ दो महीने पहले नाक काफी खून बहने लगा था। रक्तस्राव को रोकना बहुत मुश्किल था। हमने कई स्थानीय डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन अली की तबीयत में सुधार नहीं हुआ। अब अली के इलाज के लिए 20 लाख से ज्यादा रुपयों की जरूरत है।

ऐसे कर सकते हैं अली की मदद
कुचामन सिटी के हौद का दरवाजा निवासी इमदाद खान ने अली की मदद के लिए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की और अपने मिलने वालों को बताया। अब पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। अली की मदद के लिए उसके पिता खान मोहम्मद खान से मोबाइल नम्बर 9982560688 व हबीब सोलंकी, नायब सदर मदरसा इस्लामिया सोसायटी 91 94144 33109 से सम्पर्क कर सकते हैं।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications