Pension Advance: राजस्‍थान में घर बैठे मिलेंगी 3 माह की एडवांस पेंशन, ऐसे करें अप्‍लाई

Pension Advance Kaise le: राजस्‍थान में पेंशनर्स के लिए खुशखबरी है। अब पेंशनर्स भी अपनी तीन माह की पेंशन एडवांस में ले सकेंगे। इस फैसले से राजस्‍थान के 4.75 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा।

राजस्‍थान में आठ लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए सुविधा है कि वे आवश्‍यकता पड़ने पर तीन माह तक की सैलरी जितनी राशि एडवांस में ले सकते हैं। अब इसी तरह का प्रावधान पेंशनर्स के लिए भी किया गया है।

Pension Advance in Rajasthan

राजस्‍थान की भजनलाल शर्मा सरकार के पेंशन एडवांस देने वाले फैसले के दायरे में पारिवारिक पेंशन के लाभार्थी भी आएंगे। बता दें कि राजस्‍थान में 3.22 लाख से ज्‍यादा पेंशनर्स और 1.53 लाख पारिवारिक पेंशनर्स हैं। भजनलाल सरकार के फैसले के बाद अब वित्‍त विभाग ने इस संबंध में सर्कूलर जारी कर दिए है।

एडवांस पेंशन के लिए कैसे करें आवेदन?

बता दें कि राजस्‍थान सरकार से तीन माह की पेंशन एडवांस में लेने के लिए जैसे सरकारी कर्मचारी एडवांस वेतन के लिए आवेदन करते हैं वैसे ही आवेदन करना होगा।

पेंशनर्स को भी एसएसओ आईडी के जरिए आवेदन करना होगा। इसके लिए पेंशनर्स को एसएसओ आईडी से आईएफएमएम 3.0 में लॉग इन करना होगा। उन्‍हें सेवा प्रदाता/वित्‍तीय संस्‍थान (RFSDL द्वारा अधिकृत) को सहमति और अंडरटेकिंग देनी होगी।

पेंशनर्स सीधे RFSDL के पोर्टल पर जाकर भी आवेदन करके अंडरटेकिंग दे सकते हैं। यदि आवेदन ने महीने की 21 तारीख तक अर्जित पेंशन अग्रिल ले ली है तो वसूली चालू पेंशन माह से होगी। डेटा अपडेशन खिड़की प्रत्‍येक माह की 22 तारीख तक उपलब्‍ध रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+