Rajasthan Paper leak: एसओजी आज RPSC अजमेर लेकर पहुंची कटारा, रायका और बेटे-बेटी को, पूछताछ में हुआ यह खुलासा

Rajasthan Paper leak News: राजस्थान में पेपर लीक मामले में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो सामने आ रहे है। आरपीएससी के बर्खास्त सदस्य बाबूलाल कटारा और पूर्व सदस्य रायका के साथ उनके बेटे-बेटी से एसओजी लगातार पूछताछ कर रही है।

आज एसओजी की टीम वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 और SI भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक प्रकरण में आरपीएससी के बर्खास्त सदस्य आरोपी बाबूलाल कटारा ओर पूर्व सदस्य रामूराम रायका वह उसके बेटे और बेटी को अजमेर आरपीएससी कार्यालय लेकर पहुंची।

आपकों बता दे कि वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 और सीआई भर्ती परीक्षा 2021 में पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी आरपीएससी के पूर्व सदस्य रामूराम रायका ने एसओजी की पूछताछ में खुलासा किया था कि SI 2021 का भर्ती परीक्षा का पेपर कटारा ने उपलब्ध कराया था। इसके बाद राइका ने यह पेपर उसके पुत्र देवेश और पुत्री शोभा को दिया था।

paper-leak-case-sog-team-reached-rpsc-with-babulal-katara-son-and-daughter-of-former-member-raika

रायका के बेटा और बेटी फिलहाल एसओजी की गिरफ्त में हैं। जांच के लिए अन्य सबूत जुटाने के लिए एसओजी आज बाबूलाल कटारा को पुलिस जाप्ते के साथ आरपीएससी लेकर पहुंची और आरपीएस के अलग-अलग डिपार्टमेंट में ले जाकर मौका तस्दीक कराई गई।

Recommended Video

    Rajasthan Paper leak: एसओजी आज RPSC अजमेर लेकर पहुंची कटारा, रायका और बेटे-बेटी को

    बाबूलाल कटरा को लोक सेवा आयोग लाने के करीब ढाई घंटे बाद एसओजी की टीम रामूराम रायका और उसके बेटे देवेश और पुत्री शोभा राइका को लोकसेवा आयोग लेकर पहुंची, ताकि मामले में अन्य सबूत जुटाए जाएं और कड़ी से कड़ी मिलाकर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सके।

    एसओजी ने कटारा से पेपर लीक से पहले कौन-कौन व्यक्ति मिलने आए थे। उनकी भूमिका क्या थी उसकी भी जांच की जा रही है।

    फिलहाल कटारा वह रामूराम रायका और उसके बेटे वह बेटी को एसओजी के अधिकारी RPSC लेकर आये और चारों से पूछताछ कर अन्य सबूत जुटाऐ हैं। इस दौरान आरपीएससी के मुख्य द्वार पर पुलिस का जाप्ता तैनात किया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+