Rajasthan: उदयपुर में पैंथर के आंतक पर पॉलिटिक्स हाई, कांग्रेस ने उठाए भजनलाल सरकार पर सवाल ?
Politics on Panther in Udaipur: राजस्थान के उदयपुर में पैंथर के लगातार हमले और लोगों की मौतों के बाद अब सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेसी नेताओं ने आज धरना देकर भाजपा सरकार को जमकर घेरा इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्ट्रेट में घुसने का भी प्रयास किया।
उदयपुर में पैंथर के लगातार हमले में हो रही मौतों के बाद अब सियासी पारा हाई हो गया है। शुक्रवार को कांग्रेस ने पैंथर को हमले के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन किया और पैंथर के हमले नहीं थमने के लिए राज्य सरकार और प्रशासन की व्यवस्थाओं को जिम्मेदार ठहराया है।

आपकों बता दें की उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र में आदमखोर पैंथर के लगातार हमले हो रहे हैं। आदमखोर पैंथर अभी तक आठ लोगों का शिकार कर चुका है।
उदयपुर में पैंथर के आंतक पर सियासी पारा हाई pic.twitter.com/UTatiZ7QtO
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) October 4, 2024
वन विभाग और प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद आदमखोर पैंथर अभी तक पकड़ा नहीं गया है। इससे नाराज उदयपुर देहात कांग्रेस ने कांग्रेस के नेता लाल सिंह झाला के नेतृत्व में उदयपुर जिला कलेक्टर कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया।
धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण एकत्रित हुए और उन्होंने सरकार और प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। कांग्रेस नेता लाल सिंह झाला ने मीडिया से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि गोगुंदा क्षेत्र में इतने लोगों का शिकार होने के बावजूद राज्य सरकार का एक भी नुमाइंदा अभी तक ग्रामीणों के हाल जानने तक नहीं पहुंचा है।
झाला ने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि मृतक के परिवारों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार के दौरान इस तरह की घटनाएं हुई तो त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल पैंथर को पकड़ा गया था बल्कि पीड़ित परिवारों को भी उचित मुआवजा दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications