बेटे की चाह और पत्नी के चरित्र के शक में पति ने की हत्या, फिर पड़ोसियों के सामने यूं बना अनजान

पाली। राजस्थान के पाली जिले में बांडी नदी किनारे बसी बजरंग बाड़ी इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी की घला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Pali Man Murder His Wife due to doubt on her character

पाली डीएसपी नारायण दान के अनुसार पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पहले से इनमें विवाद चल रहा था। बेटे की चाहत और पत्नी के चरित्र पर शक की कारण उसने पत्नी की जान ले ली। बजरंग बाड़ी इलाके में रहने वाला इब्राहिम उर्फ बुंदु खान टैक्सी ड्राइवर है। दो साल पहले तबस्सुम से शादी हुई। उसके पहले से चार साल की बेटी थी। तबस्सुम ने दो और बेटियों को जन्म दिया। इब्राहिम इस बात से भी ख़फ़ा था कि उसके बेटा नहीं हुआ। दूसरी ओर तबस्सुम फोन पर लगातार बात करते रहने से भी वो उसके चरित्र पर शक किया करता था। इस बात को लेकर उनमें पहले से विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने के बाद तबस्सुम अपने पीहर चली गई थी।

दो दिन पहले ही इब्राहिम उसको ससुराल जाकर मनाकर लेकर आया था, लेकिन घर आकर उसने घला घोंटकर मार दिया। हत्या के बाद पड़ोस में ही रहने वाले ससुराल के लोगों को बताया कि तबस्सुम उठ नहीं रही है। पता नहीं उसके क्या हो गया। परिजन उसे बांगड़ असप्ताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची ने शक के आधार पर पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में तो वह गुमराह करता रहा। फिर सख्ती बरतने पर सच उगल दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+