राजस्थान बॉर्डर पर मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, उस पर 14 अगस्त को लेकर लिखा है यह संदेश

श्रीगंगानगर। जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35ए हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के आस-पास पाक की नापाक हरकतें बढ़ गई हैं। कभी पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में सीज फायर का उल्लंघन कर रहा है तो कभी राजस्थान बॉर्डर जासूसी गुब्बारे भेज रहा है।

Pakistani balloon found on Rajasthan border At sri gangnagar

ताजा मामला भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के जैतसर थाना इलाके में गुरुवार को सामने आया है। यहां पर एक किसान के खेत में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है, जिस पर अंग्रेजी में '14 अगस्त मुबारक' लिखा हुआ है। जानकारी के अनुसार जैतसर कस्बे के रघुनाथपुरा गांव में एक किसान खेत में काम करने गया था। जहां उसे हरे सफेद रंग का एक बैलून मिला। यह देखकर वह चौंक गया। उसने आसपास के ग्रामीणों का गुब्बारे के बारे में जानकारी दी। इससे वहां काफी लोग इकट्‌ठा हो गए। जिन्होंने जैतसर थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। गुब्बारे को जब्त कर लिया।

वहीं, सुरक्षा एजेंसियों को भी सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि इस पाकिस्तानी गुब्बारे पर अंग्रेजी भाषा में '14 अगस्त मुबारक' लिखा हुआ है। जैतसर थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पाकिस्तानी गुब्बारे को जब्त कर जांच की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि गुब्बारे पर मोहम्मद अली जिन्ना का फोटो है।

इसके अलावा दिल की आकृति भी बनी हुई है। इस गुब्बारे पर उर्दू भाषा में भी कुछ लिखा हुआ है। हालांकि, ऐसे गुब्बारे मिलना नई बात नहीं है। इससे पहले भी कई बार पाक बॉर्डर से सटे श्रीगंगानगर जिले के खेतों में पाकिस्तानी झंडे और गुब्बारे मिलने के मामले सामने आ चुके है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+