Osian Election Result 2023: राजस्‍थान चुनाव में ओसियां सीट पर 'शेरनी' दिव्‍या मदेरणा 2807 वोटों से हारीं

Osian Seat Election Result 2023 Divya Maderna: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में जोधपुर जिले की ओसियां सीट से कांग्रेस की दिव्‍या मदेरणा चुनाव हार गई हैं। ओसियां में भाजपा के भैराराम चौधरी ने 103746 वोट हासिल किए जबकि दिव्‍या मदेरणा को 100939 मिले। चौधरी की जीत का अंतर 2807 वोट रहा।

चुनाव हारने के बाद दिव्‍या मदेरणा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'मैं ओसियां की जनता के फैसले का सम्मान करती हूं। लोकतंत्र में जनता से बड़ा कोई नही है। आप सभी के सहयोग व मत के लिए धन्यवाद। मैं इस चुनाव में अपने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आमजनों की आभारी हूं जिन्होंने मुझ पर अपना विश्वास बनाया रखा और ओसियां को आगे बढ़ाने की लड़ाई में कंधे से कंधा मिला कर खड़े रहें।

Divya Maderna Ex MLA Osian

लोकतंत्र में जनता जनार्दन का जनादेश सबसे ऊपर है जिसे मैं ससम्मान स्वीकार करती हूं और यह वादा भी करती हूं कि आपकी आवाज बनने के लिए हमेशा आपके साथ खड़ी रहूंगी। ओसियां विधानसभा की सेवा हेतु मैं आजीवन समर्पित हूं और उनके हितों की लड़ाई के लिए मेरा संघर्ष जारी रहेगा।'

खुद को 'शेरनी' बताने वाली दिव्‍या मदेरणा राजस्‍थान में बहुचर्चित भंवरी देवी हत्‍याकांड के आरोपी महिपाल की मदरेणा की बेटी व ओसियां से मौजूदा विधायक थीं।

Divya Maderna Osian Seat

बता दें कि राजस्थान की राजनीति में दबदबा रखने वाले मदेरणा परिवार की परम्‍परागत सीट ओसियां है। हालांकि साल 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट से भैराराम चौधरी विधायक बने थे।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018 में पहली बार दिव्‍या मदेरणा ने भाग्‍य आजमाया और 27 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल कर राजथ्‍सान की सबसे यंगेस्‍ट महिला विधायक बनीं।

उल्‍लेखनीय है कि दिव्‍या मदेरणा राजस्‍थान की राजनीति में अपने बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती है। कांग्रेस की विधायक होने के बावजूद अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ कई बार निशाना साध चुकी हैं। वहीं, दिव्‍या मदेरणा और हनुमान बेनीवाल के बीच भी सियासी वार चलता रहता है।

राजस्‍थान विधानसभा में निर्वाचन क्षेत्र 125 नंबर की सीट ओसियां पर भी 25 नवंबर को मतदान हुआ था, जिसमें 78.43 फीसदी ने वोट डाले थे। कहा जा रहा है कि दिव्‍य मदेरणा के व्‍यवहार को लेकर यहां के मतदाताओं में नाराजगी देखी जा रही थी।

बता दें कि साल 2003 के विधानसभा चुनाव में ओसियां से बीजेपी के टिकट पर बन्ने सिंह विधानसभा पहुंचे थे। साल 2008 के चुनाव में ओसियां सीट से कांग्रेस के टिकट पर महिपाल मदेरणा विधायक बने थे। इस सीट पर मेघवाल और विश्नोई समाज का वोट निर्णायक की भूमिका में हैं।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 की अन्‍य VIP सीटों का रिजल्‍ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+