Rajasthan News: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने बीजेपी पर साधा निशाना, दी यह नसीहत
Rajasthan Politics: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और टोंक विधायक सचिन पायलट ने आज अपने दिवंगत पिता स्वर्गीय राजेश पायलट की 24वीं पुण्यतिथि पर भाजपा को नसीहत देते हुए जमकर घेरा।
सचिन पायलट ने मोहन भागवत के बयान को लेकर दौसा में पलटवार करते हुए कहा कि मणिपुर हिंसा को रोकने के लिए सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया था अब उनके लोग बोल रहे है तो केंद्र सरकार को संज्ञान लेना चाहिए।

पायलट ने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि चुनाव के बाद जनता ने आदेश दिया है कि घमंड को त्यागों और समर्पण भाव से झुककर कार्य करो, पिछले 10 साल से देश में थी घमंड और अहंकार की सरकार थी। किसी भी दल व सरकार को विनम्रता का परिचय देना चाहिए।
सचिन पायलट ने नीट परीक्षा को लेकर भी भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीट परीक्षा में धांधली से लाखों बच्चों का भविष्य खराब हो गया। परिजन परेशान हो रहे है। सरकार के स्पष्टीकरण से कोई संतुष्ट नजर नहीं आ रहा है।
दौसा के जीरोता स्थित पायलट स्मारक पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश पायलट की 24वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान दूर-दूर से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। यहां कांग्रेस नेताओं ने राजेश पायलट को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
इस मौके पर कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने भी अपने पिता राजेश पायलट को श्रद्धांजलि दी। राजेश पायलट की 24वीं पुण्यतिथि प्रेरणा दिवस के रूप में हर वर्ष मनाई जाती है।
इस अवसर पर पायलट स्मारक पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. जिसमें उनके बेटे सचिन पायलट भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि वह हमेशा 36 कौम को साथ लेकर चलते थे।
उन्होंने खेत कल्याण से लेकर देश की राजनीति में एक अहम योगदान दिया हैं। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को बढ़त, नीट रिजल्ट और कश्मीर में श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले को लेकर बीजेपी को घेरा।
पायलट ने लोकसभा चुनाव में राजस्थान में बीजेपी की ढीली पकड़ को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राजस्थान की जनता ने 11 सीटें जीती हैं, उससे पता चलता है कि वे डबल इंजन की सरकार से तंग आ चुके हैं और कांग्रेस के साथ हैं।
यह गठबंधन की सरकार है, किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। यह खंडित जनादेश है। इससे यह संदेश जाता है कि दमन की राजनीति अब और नहीं चलेगी।
पिछले दिनों जिस तरह से संसद की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस के 147 सांसदों को निलंबित किया गया, उस तरह की कार्रवाई जनता को पसंद नहीं आई।
आगे मीडिया से बात करते हुए उन्होंने दिल्ली के सीएम को लेकर भी बीजेपी की आलोचना की और कहा कि बीजेपी ने अपनी पिछली सरकार में जो काम किए जैसे चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल में डालना, कांग्रेस के सदस्यों को प्रताड़ित करना, इन सबकी की वजह से जनता बीजेपी के खिलाफ वोट करने को मजबूर हुई।
साथ ही विपक्ष उनके खिलाफ एकजुट हुआ, जिससे जनता को संदेश गया कि आने वाले समय में सबको मिलकर काम करना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि पिछले चुनाव से इस बार कांग्रेस का संख्या बल दुगना हुआ है। पार्टी में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और सभी कार्यकर्ताओं ने जो मेहनत की है उसका परिणाम चुनावों में मिला। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के 303 सीटें थी जो इस बार घटकर 240 रह गई, जबकि बीजेपी ने 400 पार का दावा किया था. जो छूमंतर हो गया।
सचिन पायलट ने नीट परीक्षा को लेकर भी सरकार घेरते हुए कहा कि सरकार का इस मामले में जो स्पष्टीकरण आया है उससे ना विपक्ष और ना आमजन संतुष्ट दिखाई दे रहे हैं।
सरकार का ये जवाब बिल्कुल संतोष जनक नहीं है। लाखों युवाओं की मेहनत दांव पर लगी हुई है। उनका करियर हाशिए पर आकर टिक गया है।
इसके साथ ही पायलट ने कश्मीर में श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले में मारे लोगों को श्रद्धालुओं पर शोक जताया। साथ ही मणिपुर के बारे में सचिन पायलट ने कहा कि सरकार को पहले से सचेत होना चाहिए था।
देश में जगह-जगह हिंसा हो रही है। अपराध रोकने में सरकार फेल हो रही हैं। मणिपुर में बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं।
वहां हिंसा को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इस पर उनके खुद लोग बोल रहे हैं सरकार जरूर संज्ञान लेगी।
केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नई सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा,'सरकार का गठन कल परसों हुआ है लेकिन अभी से कई दलों में आशंकाएं पैदा हो गई हैं। कोई शपथ लेने से मना कर रहा है। खींचतान शुरू हो गई है लेकिन समय बताएगा कि सरकार कितना कामयाब रहती है।
पुण्यतिथि कार्यक्रम में चूरू सासंद राहुल कंस्वा , टोंक सवाई माधोपुर सासंद हरीश मीणा, दौसा सासंद मुरारी लाल मीणा, झूंझन्नू सासंद,बृजेन्द्र ओला, भरतपुर सांसद संजना जाटव मौजूद रहे है।












Click it and Unblock the Notifications