Rajasthan News: इमरजेंसी के 50 साल पर राजस्थान में भाजपा ने की यह तैयारी, जानिए कल क्या होगा प्रदेश में ?
Rajasthan News: इमरजेंसी के 50 साल पूरे होने पर राजस्थान में भाजपा ने हर जिले में काला दिवस मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। कल 25 जून को पूरे प्रदेश में भाजपा काला दिवस के रूप में मनाएगी।
25 जून 1975 को आपातकाल लागू हुआ था। इस दिन को भाजपा काला दिवस के रूप में मनाएगी। साथ ही राजस्थान के सभी जिला मुख्यालयों पर विचार संगोष्ठी का आयोजन होगा।

भाजपा राजस्थान के सभी जिलों में एक कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि भाजपा 25 जून को भारतीय लोकतंत्र के काले दिवस के रूप में मनाएगी।
25 जून के दिन ही 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 'आपातकाल' की घोषणा की थी। भाजपा संविधान का सम्मान करती है।
जबकि संविधान की हत्या का काम कांग्रेस पार्टी ने कई बार किया है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण आपातकाल है। ऐसे में भाजपा प्रदेशभर में सभी जिला मुख्यालयों पर विचार संगोष्ठी आयोजित करेगी।
भाजपा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर इस काले दिन के अवसर पर विचार संगोष्ठी का आयोजन करेगी। इस दौरान प्रबुद्ध जन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, विद्यार्थी, नौजवान सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थिति रहेंगे।
इस गोष्ठी में भाजपा की ओर से सभी पदाधिकारियों को जिला अनुसार जिम्मेदारी दी गई है। इसमें भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर बतौर मुख्य अतिथि दौसा जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेगी।
वहीं जयपुर शहर में चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक ओंकार सिंह लखावत, जयपुर देहात उत्तर में राज्यसभा सांसद मदन राठौड, जयपुर देहात दक्षिण में प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम के लिए प्रदेशभर में नेताओं को जिम्मेदारी भी दी गई है। जिसमें पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां को नागौर, अरूण चतुर्वेदी को टोंक, प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा को भीलवाड़ा की जिम्मेदारी दी है।
सीआर चौधरी चित्तौडगढ़, प्रभुलाल सैनी कोटा शहर, प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत चूरू, ओमप्रकाश भडाणा झुंझुनूं, प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया हनुमानगढ़, वासुदेव चावला सीकर, भूपेंद्र सैनी अलवर उत्तर और आईदान सिंह भाटी जोधपुर देहात उत्तर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी या अन्य प्रभारी मौजूद रहेंगे।
-
Rajasthan Board Result: क्या है हमारी बेटियां योजना, जिससे लड़कियों को मिलेंगे 1.15 लाख? क्या है पूरा प्रोसेस? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications