NRI दादा ने पोती के लिए चांद पर खरीदी 11 एकड़ जमीन, सुशांत सिंह राजपूत के प्लॉट के पास है जगह
झुंझुनूं, 7 मार्च। चांद पर जमीन खरीदना हर किसी का ख्वाब होता है। बहुत से लोग इसे पूरा भी कर रहे हैं। उन्हीं लोगों में शामिल हैं राजस्थान के झुंझुनूं के गांव इस्लामपुर निवासी ओमप्रकाश जांगिड़। इन्हें चांद पर जमीन खरीदकर उसे अपनों को तोहफा देना पसंद है। यही वजह है कि ओमप्रकाश जांगिड़ ने पहले अपने बेटे और अब पोती के लिए चांद पर जमीन खरीदी है।
Recommended Video

ओमप्रकाश जांगिड़ एनआरआई झुंझुनूं राजस्थान
दरअसल, इस्लामपुर निवासी ओमप्रकाश जांगिड़ एनआरआई हैं। यूएस रहते हैं। होटल व्यवसायी हैं। ये अपने परिवार को अक्सर अनूठे तोहफे देते रहते हैं। इसी कड़ी में ओमप्रकाश जांगिड़ ने चांद ही जमीन खरीद डाली।

बेटे को दिया था तीन एकड़ का तोहफा
बता दें कि साल 2012 में ओमप्रकाश जांगिड़ यूएस में थे। तब इनके पड़ोसी ने चांद पर जमीन खरीदी थी। तब इन्हें भी चांद पर जमीन खरीदने का विचार आया और इन्होंने तीन एकड़ जमीन खरीदकर अब बेटे अभिलाष जांगिड़ को गिफ्ट कर दी।

पोती हर्षिता के लिए खरीदी जमीन
इसके बाद ओमप्रकाश जांगिड़ ने साल 2018 में पोती हर्षिता के लिए चांद पर 11 एकड़ जमीन खरीदने के लिए आवेदन किया। उस जमीन के कागजात अब मिले हैं, जो सी आफ मसकोवी में स्थित है। यह जगह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की जमीन के पास है। सुशांत ने भी चांद पर जमीन खरीदी थी।

चांद पर प्रोपर्टी की खरीद फरिख्त पर रोक
दरअसल, साल 1967 में दुनिया के 104 देशों ने मिलकर एक आउटर स्पेस ट्रीटी साइन किया हुआ है। इन देशों में भारत का नाम भी शामिल है। ट्रीटी के नियमानुसार चांद किसी भी देश की प्रोपर्टी नहीं है। यानी वहां कोई भी अपना अधिकारी नहीं जमा सकता। ऐसे में वहां पर ना कोई कुछ खरीद सकता है और ना ही कोई वहां कुछ बेच सकता।

चांद पर जमीन खरीदने का प्रमाण पत्र मिलता है सिर्फ
भूमि इंटरनेशनल लूनर लैंडस प्रोपर्टीज जैसी कई वेबसाइट हैं, जो चांद पर प्रतिकात्मक जमीन बेचकर उसकी लैंड मार्क, बोर्डिंग पास, रिटर्न टिकट, रजिस्ट्री व डीडी उपलब्ध करवाती हैं। हालांकि चांद पर जमीन खरीदने का प्रमाण पत्र मिलता है, जिसकी कोई कानूनी मान्यता नहीं होती है। यह सिर्फ खुद की खुशी के लिए होता है।

चांद पर जमीन के भाव तीन हजार रुपए प्रति एकड़
ये वेबसाइटें चांद पर जमीन बेचने के डॉक्यूमेंट बनाकर देती हैं, जिसके लिए बाकायदा डॉलर में चार्ज भी वसूला जाता है। यह राशि तीन हजार रुपए प्रति एकड़ होती है। लोगों में चांद पर जमीन खरीदने का दस्तावेज बनवाकर अपनों को तोहफे में देने का चलन है।












Click it and Unblock the Notifications