Farmer Protest: राजस्थान में अब किसानों का गांव बंद आंदोलन, 45 हजार गांव इस वजह से रहेंगे बंद...
Rajasthan Farmer Protest: एमएसपी को गारंटी कानून बनाने को लेकर देश के कई राज्यों के किसानों के आंदोलन के बाद अब राजस्थान में राष्ट्रीय किसान महापंचायत के अध्यक्ष रामपाल जाट के नेतृत्व में एक ओर आंदोलन की आवाज मुखर हो रही है।
राजस्थान में किसान नेता रामपाल जाट ने अब किसान चला गांव बंद की ओर अभियान की शुरूआत की है। इस अभियान के तहत प्रदेश के गांव बंद रख एमएसपी को गारंटी कानून बनाने की मांग उठाई जाएगी।

जयपुर में आज सेन्ट्रल पार्क में किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट के नेतृत्व में खेत को पानी, फसल को दाम, एमएसपी को गांरटी क़ानून बनाने सहित माँगों को लेकर गुरुवार 28 मार्च को गांव बंद आन्दोलन शुरू होगा का ऐलान किया गया।
इन आंदोलन का आगाज राजस्थान के टोंक जिले से 1 अप्रेल को शुरू किया करने का ऐलान किया गया। आज हुई बैठक में टोंक जिले के किसानों द्वारा 1 अप्रेल 2024 लेकर रणनीति तैयार की गई। जिसमें सभी किसानों ने अपनी - अपनी ओर से गांव बंद आन्दोलन के नामों के सुझाव दिए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने बताया कि इस समय सरसों के दाम 4700 से 4800 प्रति क्विंटल ही मिल रहें हैं। जबकी इनका सरकारी दाम 5650 रूपए क्विंटल रखा हुआ है। एमएसपी गारंटी कानून नहीं होने के कारण किसान को एक क्विंटल पर 850 रुपए से 900 रुपए का घाटा उठाना पड़ रहा हैं।
किसानो को इस महंगाई में नुक़सान नही उठाना पड़े इसलिए एमएसपी को गारंटी क़ानून बनाने की आवश्यकता है। एमएसपी की कानून बनाने की मांग को लेकर पूर्व में 21 फरवरी,11 मार्च को टोंक जिले के विभिन्न गांवो से टैक्टर ट्रॉली के साथ किसान जयपुर कूच किया गया था।
लेकिन किसानों को पुलिस -प्रशासन ने दमनकारी नीति के तहत कोटा जयपुर हाईवे के पास ही रोक दिया गया था। जिसके बाद किसान महापंचायत द्वारा गांव बंद का आह्वान किया गया है।
प्रथम चरण में टोंक के गांव 1 अप्रैल को बंद रहेंगे। यह आंदोलन चरणबद्ध रूप से चालू रहेगा । इस आंदोलन के तहत पैतालिस हज़ार गांव बंद किए जाएंगे।
इस दौरान किसान महापंचायत के राष्ट्रीय महासचिव अकबर खान, प्रदेशाध्यक्ष मुसद्दीलाल लाल, युवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी, प्रदेश महामंत्री सुन्दर लाल भावरिया, प्रोफेसर गोपाल मोदानी साहब,उमां राम पटेल, हनुमान, प्रलाहद अराई आदि मौजूद रहे ।












Click it and Unblock the Notifications