क्या राजस्थान में सचिन पायलट बनने जा रहे हैं CM? गहलोत बोले- अब नई पीढ़ी को मिलना चाहिए मौका
जयपुर, सितंबर 25। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के साथ-साथ राजस्थान में घट रहे सियासी घटनाक्रम पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे हैं यह तो पक्का हो गया है, लेकिन क्या वो अध्यक्ष के साथ-साथ मुख्यमंत्री भी रहेंगे? इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। हालांकि गहलोत यह कह चुके हैं कि वो अध्यक्ष और मुख्यमंत्री दोनों पद संभाल सकते हैं, लेकिन इन सबके बीच रविवार को अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब नई पीढ़ी को मौका मिलना चाहिए ताकि हम मिलकर नेतृत्व प्रदान कर सकें।
Recommended Video

क्या कहा अशोक गहलोत ने ?
रविवार को अशोक गहलोत जैसलमेर में तनोट माता मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं 50 साल से राजनीति कर रहा हूं और 40 साल से किसी न किसी संवैधानिक पद पर भी बना हुआ हूं, इससे ज्यादा किसी को क्या मिल सकता है, जहां तक मेरा सवाल है तो मैं चाहता हूं कि अब नई पीढ़ी को मौका मिलना चाहिए, ताकि सब मिलकर देश को नेतृत्व प्रदान करें। गहलोत ने कहा कि मैं बिना पद के भी युवाओं के लिए काम करता रहूंगा।
गहलोत के बयान का संबंध सचिन पायलट से?
आपको बता दें कि अशोक गहलोत के इस बयान को सचिन पायलट से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि गहलोत के बाद सचिन पायलट को राज्य में सीएम की पहली पसंद माना जा रहा है। अशोक गहलोत ने यह बयान विधायक दल की बैठक से ठीक पहले भी दिया है। विधायक दल की बैठक रविवार शाम को ही अशोक गहलोत के आवास पर बुलाई गई है। इस बैठक में सोनिया गांधी की ओर से नियुक्त किए गए दो पर्यवेक्षक भी होंगे।












Click it and Unblock the Notifications