राजस्थान के इन 13 जिले में रात 8 से सुबह 6 बजे तक लगा नाइट कर्फ्यू, गहलोत सरकार ने जारी किए आदेश
Night curfew In Rajasthan, राजस्थान। कोरोना वायरस संक्रमण के राजस्थान में बढ़ते केस को देखते हुए गहलोत सरकार ने 13 जिले में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) का आदेश जारी किया है। नाइट कर्फ्यू का आदेश रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। इस के साथ ही स्कूल, कॉलेज न खोलने और राजनैतिक, सामाजिक, खेलकूद, मनोरंजन, शैक्षणिक या धार्मिक आयोजनों पर रोक रहेगी। आपको बता दें कि नवंबर, 2020 से लागू हुआ ये नाइट कर्फ्यू 15 जनवरी तक राजस्थान के इन 13 जिलों में लागू रहेगा।

राजस्थान के गृह विभाग की ओर से जारी हुए एक आदेश के अनुसार, कोटा, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, नागौर, पाली, टोंक, सीकर और गंगानगर जिल के शहरी इलाकों में नाइट कर्फ्यू जारी रखने का आदेश दिया है। कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। इसके साथ ही गहलोत सरकार ने स्कूल, कॉलेज, धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों पर 15 जनवरी तक रोक लगाई गई है।
बता दें, इन 13 जिलों में मेडिकल की दुकानों को छोड़कर शेष दुकानें शाम सात बजे बाद बंद होना शुरू हो जाएंगी। साथ ही किसी भी तरह के आयोजन पर रोक रहेगी। लोगों के किसी भी स्थान पर जमा होने पर भी पाबंदी रहेगी। हालांकि, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने इससे पहले लोगों से अपील की है कि वे मास्क अवश्य लगाएं एवं कोरोना से बचाव के लिए हैल्थ प्रोटोकॉल का पालन करें।
ब्रिटेन के नये स्ट्रेन का खौफ
बताया जा रहा है कि नाइट कर्फ्यू सहित अन्य पाबंदियां लगाने के पीछे कारण ब्रिटेन में मिले नए स्ट्रेन का खौफ हैं। गृह विभाग ने अपनी गाइड लाइन में भी इस स्ट्रेन का जिक्र करते हुए 15 जनवरी तक विशेष और कड़ी सावधानी बरतने के लिए कहा हैं। हालांकि राहत की खबर ये है कि अब तक राजस्थान में नये स्ट्रेन का एक भी पॉजीटिव मरीज नहीं मिला हैं।












Click it and Unblock the Notifications