NEWS18 Exit Poll 2024: न्यूज 18 के मेगा एग्जिट पोल किसकी बन रहा सरकार? राजस्थान में किसकों कितनी सीटें

News 18 Ka Mega Exit Poll lok sabha Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर न्यूज 18 का मेगा एग्जिट पोल जारी हुआ है। जिसमें अबकी बार राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों को कितनी सीटें मिलेगी इसका अनुमान सामने आया है।

इससे पहले कि 4 जून, 2024 को वोटों की गिनती शुरू हो और हम वास्तव में जानें कि इस बार लोकसभा चुनावों में कौन जीता और कौन हारा, News18 के एग्जिट पोल में आपको एक झलक देने जा रहा है कि आखिर EVM में मतदाताओं ने क्या मत दिया होगा।

news-18-ka-mega-exit-poll-result-2024-how-many-seats-giving-to-bjp-congress-nda-india-alliance-in-ra

इस पोल ऑफ पोल्स में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विभिन्न संस्थानों द्वारा किए गए सभी प्रमुख एग्जिट पोल को शामिल किया गया है. सवाल है कि क्या मौजूदा सरकार बनी रहेगी या बदलाव की हवा बह रही है?

Exit Poll Result 2024 Rajasthan: राजस्थान में BJP बड़ी जीत की ओर, INDI को सिर्फ इतनी सीटों का अनुमान

कौन-कितनी सीट दे रहे अन्‍य एग्जिट पोल?

News18 Mega Exit Poll में भाजपा को राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों में से 18-23 सीटें मिलने का अनुमान बताया गया है। तो वहीं कांग्रेस को 2 से 7 सीटें मिल सकती है। वहीं सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात यह है कि अन्य या फिर निर्दलीय को एक भी सीट पर जीत नहीं बताई है।

News18 Mega Exit Poll

राजस्थान

कुल सीटें-25

भाजपा - 18-23 सीटें

कांग्रेस - 2 से 7 सीटें

अन्य-0 सीटें

दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान का सिलसिला 1 जून की शाम छह बजे थम चुका है। देशभर में सात चरणों में सभी 543 सीटों पर वोट डाले जा चुके हैं। आखिरी और सातवें चरण में शनिवार को पीएम मोदी वाराणसी समेत आठ राज्‍यों-केंद्राशासित प्रदेशों की 57 सीटों पर वोटिंग हुई है।

मतदान के बाद मतदाताओं से बातचीत के आधार पर एग्जिट पोल तैयार करने वाली एजेंसियों का अनुमान, राजस्‍थान के फलोदी सट्टा बाजार की भविष्‍यवाणी और भाजपा-कांग्रेस समेत तमाम पार्टियों के नेताओं के दावा की हकीकत 4 जून को होने वाली मतगणना से सामने आएगी।

साल 2019 में भाजपा ने मारी थी बाजी

लोकसभा चुनाव 2024 भाजपा ने कुल 303 सीटें हासिल की थी। कांग्रेस के हाथ में सिर्फ 52 सीटें आई थी। YRSCP और DMK को 23-23, तृणमूल कांग्रेस के खाते में 22 और शिवसेना को 18, जेडीयू को 16 सीटें, समाजवादी पार्टी को 5 सीटें और बीएसपी को 10 सीटें मिली थी।

साल 2019 में एग्जिट पोल सटीक अनुमानों से दूर

साल 2019 में अधिकांश एग्जिट पोल भाजपा गठबंधन को देश में 267 से 305 सीटें दे रहा था। जबकि वास्‍तविक मतगणना में भाजपा गठबंधन को 352 सीटें और अकेली भाजपा को 303 सीटें मिली थी। देश में एक बार फिर से मोदी सरकार बनी थी।

सिर्फ रिपल्बिक भारत का आकलन नतीजों के आस-पास रहा था। साल 2014 में अधिकांश सटीकता को भांप ही नहीं पाए थे। साल 2009 में भी एग्जिट पोल में कांटे की टक्‍कर का अनुमान गलत निकला था। वहीं, साल 2004 में अधिकांश एग्जिट पोल औंधे मुंह गिरे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+