नाहरगढ़ किले के एक और पत्थर पर फिर लिखी मिली ये बात, पुलिस है परेशान
जयपुर। पिछले दिनों नाहरगढ़ किले में रस्सी से लटकी मिली लाश और पत्थर पर लिखी धमकी वाला मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि पुलिस के सामने एक और मुसीबत आ खड़ी हुई है। पुलिस को किले के एक पत्थर पर फिर से कुछ लिखा मिला है। जिसके चलते जयपुर पुलिस सकते में आ गई है। पुलिस इस मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही है।

यह लिखावट उसी जगह एक पत्थर पर मिली है जहां पर पिछले दिनों चेतन सैनी नामक शख्स की लाश मिली थी। पुलिस के लिए ये नई लिखावट चुनौती बन गई है। इस पत्थर पर लिखा है- 'हसरत जयपुरी रामगंज में रहता है।' पुलिस इस रहस्यमयी लिखावाट को लेकर जांच कर रही है।
गौरतलब है कि 23 नबंवर को नाहरगढ़ किले की दीवार से जयपुर निवासी चेतन सैनी नाम के युवक का शव लटका मिला था। शव के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कर परिवारवालों को बुलाया गया था। इतना ही नहीं लटकी हुई लाश के पास से ही पत्थरों पर इस मामले को लेकर लिखा था कि हम सिर्फ पुतले नहीं जलाते हैं, लटकाते भी हैं- पद्मावती। हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हत्या है या आत्महत्या। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications