Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Nauksham Chaudhary: ये हैं राजस्‍थान चुनाव की सबसे खूबसूरत प्रत्‍याशी, 1 करोड़ की नौकरी छोड़ MLA बनने आई

Nauksham Chaudhary: राजस्‍थान चुनाव में कामां से भाजपा उम्‍मीदवार सुश्री नौक्षम चौधरी के मां रंजीत कौर हरियाणा कैडर में आईएएस व पिता जज हैं। ये हरियाणा में भी चुनाव लड़ चुकी हैं।

Nauksham Chaudhary BJP Kaman Rajasthan: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में अगर किसी को सबसे खूबसूरत प्रत्‍याशी कहा जाए तो वो हैं सुश्री नौक्षम चौधरी। भारतीय जनता पार्टी ने सुश्री नौक्षम चौधरी को भरतपुर जिले की कामां विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।

भाजपा ने गुरुवार दोपहर को ही तीसरी सूची जारी करते हुए 58 और उम्‍मीदवार घोषित किए। इन्‍हें में सुश्री नौक्षम चौधरी को कामां से टिकट दिया गया। टिकट मिलते ही नौक्षम चौधरी राजस्‍थान की राजनीति में सुर्खियों में आ गई हैं।

Nauksham Choudhary most beautiful candidate

नौक्षम चौधरी हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी भाग्‍य आजमा चुकी हैं। अब राजस्‍थान में चुनाव लड़ रही हैं। हरियाणा में पुन्‍हाना विधानसभा सीट से भाजपा उम्‍मीदवार रही थीं। बेहद खूबसूरत भाजपा नेता नौक्षम चौधरी युवाओं में खासी लोकप्रिय हैं।

बता दें कि 30 वर्षीय नौक्षम चौधरी की मां रंजीता कौर हरियाणा कैडर में आईएएस अधिकारी व पिता जज हैं। सुश्री नौक्षम चौधरी ने छात्र जीवन से राजनीति में कदम रख दिया था। दिल्‍ली के मिरांडा कॉलेज में छात्रसंघ नेता भी रहीं।

मीडिया की खबरों की मानें तो नौक्षम चौधरी को दस भाषाओं का ज्ञान है। तीन साल तक विदेश में रही हैं। एक करोड़ रुपए सालाना नौकरी का ऑफर मिला था, जिसे ठुकराकर राजनीति चुनी। इन्‍हें पब्लिक रिलेशन और कम्‍यूनिकेशन एक्‍सपर्ट के जॉब ऑफर को मना कर दिया था। ट्रिपल एमए कर चुकी नौक्षम चौधरी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2018 में भी सुर्खियां बटौरी थीं।

Nauksham Choudhary most beautiful candidate

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान की सभी 200 सीटों पर एक ही चरण में 25 नवंबर को मतदान होगा। 3 दिसंबर को मतों की गिनती की जाएगी। अभी नामांकन प्रक्रिया चल रही है। सचिन पायलट, दीया कुमारी, अलवर सांसद महंत बालकनाथ समेत नेता फॉर्म भर चुके हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+