Naresh Meena Bail पर बड़ा अपडेट, एसडीएम का थप्पड़ मारने वाले 'नेताजी' अब जेल से बाहर आएंगे या नहीं?
Naresh Meena Bail: राजस्थान के टोंक जिले के समरावता में 13 नवंबर 2024 को ई आगजनी और तोड़फोड़ मामले में आरोपी नरेश मीणा के खिलाफ नगरफोर्ट पुलिस ने मंगलवार को एसीजेएम कोर्ट, उनियारा में चालान पेश कर दिया है। 88 दिन बाद यह चालान पेश हुआ, जिससे अब उनकी जमानत याचिका पर बुधवार को राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
जमानत याचिका पर टली थी पिछली सुनवाई
इससे पहले 4 फरवरी को हाईकोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी, लेकिन पुलिस द्वारा चालान पेश न किए जाने के कारण मामला टल गया था। सरकारी पक्ष ने अदालत को आश्वस्त किया था कि 11 फरवरी तक चालान पेश कर दिया जाएगा। अब मंगलवार को चालान पेश होने के बाद 12 फरवरी को हाईकोर्ट में सुनवाई होने की संभावना है।

क्या है पूरा मामला?
13 नवंबर 2024 को देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव के दौरान समरावता गांव में मतदान बहिष्कार हुआ था। ग्रामीणों की मांग थी कि उनके गांव को उनियारा उपखंड कार्यालय में जोड़ा जाए। निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा भी धरने पर बैठे थे। इसी दौरान मतदान के दौरान जबरन वोट डलवाने को लेकर हुए विवाद में नरेश मीणा ने एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ जड़ दिया था।
इसके बाद 14 नवंबर को पुलिस ने उन्हें धरना स्थल से गिरफ्तार कर लिया और 15 नवंबर को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। इस मामले में 60 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें से सभी जमानत पर रिहा हो चुके हैं, सिर्फ नरेश मीणा अभी भी जेल में हैं।
कौन हैं नरेश मीणा?
- छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत की, राजस्थान यूनिवर्सिटी में महासचिव रहे।
- डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा के समर्थक माने जाते हैं।
- सचिन पायलट के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रहते पार्टी से जुड़े थे।
- 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर छबड़ा (बारां) से निर्दलीय लड़े और 44,000 वोट हासिल कर कांग्रेस को बड़ा नुकसान पहुंचाया।
घटना के बाद बढ़ता गया तनाव
- 13 नवंबर: नरेश मीणा ने एसडीएम को थप्पड़ मारा, रात तक बवाल जारी रहा, गिरफ्तारियां हुईं।
- 14 नवंबर: आईएएस एसोसिएशन ने हड़ताल की घोषणा की, दोपहर में नरेश मीणा गिरफ्तार हुए, समर्थकों ने जगह-जगह जाम लगाया।
- 15 नवंबर: प्रशासन हरकत में आया, दोपहर में कलेक्टर समरावता पहुंचे, शाम को नरेश मीणा को जेल भेजने के आदेश हुए।
अब हाईकोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद तय होगा कि नरेश मीणा को राहत मिलेगी या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications