Rajasthan: सचिन पायलट के गढ़ टोंक में मुस्लिम कांग्रेसियों का बवाल, जानिए क्यों दी धरना और अनशन की चेतावनी ?

Rajasthan Sacin Pilot News: राजस्थान में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और टोंक विधायक सचिन पायलट के गढ़ में मुस्लिम समाज के पार्षद और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अब नाराज हो गए है।

प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों की तारीखों से पहले ही मुस्लिम समाज के नेताओं की नाराजगी ने अब सचिन पायलट के लिए फिर से नई मुसीबत खड़ी कर दी है।

पूरी बगावत और गुस्से वजह करीब एक साल बाद टोंक जिला कांग्रेस कमेटी में जिलाध्यक्ष हरीप्रसाद बैरवा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की ओर से जारी की गई कार्यकारिणी को लेकर है। जिसमें मुस्लिम समाज से जुड़े वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पार्षद और कांग्रेस के अग्रिम मोर्चों के मुस्लिम पदाधिकारियों ने अब जिलाध्यक्ष हरीप्रसाद को हटाकर मुस्लिम जिलाध्यक्ष की मांग उठाई है।

muslim-congressmen-of-tonk-angry-with-congress-national-general-secretary-sachin-pilot-in-rajasthan

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और टोंक विधायक सचिन पायलट के गढ़ में अब कांग्रेस की अंतरकलह खुलकर सड़क पर आ गई है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीप्रसाद बैरवा के विरोध में अब कांग्रेसी पार्षदों के साथ वरिष्ठ मुस्लिम कांग्रेसी नेताओं ने खुलकर बगावत शुरू कर दी है। वहीं कांग्रेसी पार्षदों के साथ मुस्लिम समाज के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओँ ने तीन पायलट से मुस्लिम जिलाध्यक्ष देने की मांग करते हुए तीन दिन का अल्टीमेटम भी दे दिया है।

राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने है। एक सीट टोंक जिले की देवली-उनियारा भी है जहां उपचुनावों को लेकर भाजाप और कांग्रेस पूरी तरह से जुटी हुई है।

कांग्रेस जहां अपने गढ़ को बचाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने की कोशिश कर रही है तो वहीं भाजपा ने भी मैदान में अपने जिलाध्यक्ष से लेकर विधायक, मंत्रियों को तारीखों से पहले ही उतार दिया है।

लेकिन कांग्रेस को टोंक जिले की कार्यकारिणी घोषित करने का दांव उलटा पड़ गया है। और मुस्लिम समाज सचिन पायलट और कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा के विरोध में उतर गया है।

आपकों बता दे कि बिते दिन ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से टोंक जिले की कार्यकारिणी का ऐलान हुआ है। अब मुस्लिम समाज ने वरिष्ठ मुस्लिम कांग्रेसियों की अनदेखी का आरोप लगा कर मोर्चा खोल दिया है।

टोंक में आज मुस्लिम पार्षदों के साथ विभिग्न संगठनों के पूर्व पदाधिकारी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने पार्षद अशरफ गुज के मकान पर बैठक की। इस दौरान कांग्रेस अल्पसंख्यक टोंक के जिलाध्यक्ष और पार्षद युसुफ इंजीनियर ने सचिन पायलट पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि हमने पायलट साहब को विधानसभा में मुस्लिमों के हक की आवाज उठाने के लिए भेजा था लेकिन पायलट साहब ने हमारी कोई आवाज अब तक नहीं उठाई है।

कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में भी वरिष्ठ मुस्लिम कांग्रेसियों की अनदेखी की गई है। भ्रष्टाचार करने वाले, पूर्व भाजपा नेता युनुस खान की दावते उठाने वालों को पदाधिकारी बना दिया, जमीने खाने वालों को महासचिव बना दिया, बीजेपी कार्यकर्ताओं को महासचिव बना दिया गया है।

युसुफ इंजीनियर ने सचिन पायलट को चेतावनी देते हुए कहा हि अब हमें मुस्लिम जिलाध्यक्ष चाहिए। हम पायलट से अब मिलेगे और हमारी मांगे नहीं मानी तो हम भी धरना, अनशन पर बैठेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+