भतीजे की नीयत में था खोट, उसने बुआ को सरसों के खेत में ले जाकर दिखाया असली रूप

भतीजे की नीयत में था खोट, उसने बुआ को सरसों के खेत में ले जाकर दिखाया असली रूप

Dholpur News, धौलपुर। जिस भतीजे पर वह सबसे ज्यादा भरोसा किया करती थी, उसी के मन इतना बड़ा खोट था, जो उसके लिए जानलेवा साबित हुआ। भतीजा उसे सरसों के खेत में ले गया और वहां उसकी सांसें छीन ली। ये खुलासा राजस्थान के धौलपुर जिले के कौलारी थाना इलाके में 18 जनवरी को महिला का शव मिलने के मामले में हुआ है।

Murder Accused arrested By dholpur police

कौलारी एसएचओ रामकेश मीणा ने बताया कि 18 जनवरी बसईनबाब पुलिस चौकी के पास लावारिस अवस्था में 60 वर्षीय वृद्ध महिला की लाश सरसों के खेत में मिली थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो मृतका की पहचान सरबती पत्नी निवोहीलाल गांव सोन थाना खेरागढ़ जिला आगरा के रूप में हुई थी। धौलपुर पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी पोस्टमार्टम कराकर मामले में मुकदमा पंजीबद्ध किया। पुलिस ने अनुसंधान करते हुए पाया कि मृतका सरबती के भतीजे ने ही सम्पत्ति के लालच में हत्या की है।

Murder Accused arrested By dholpur police

आरोपी अपने गांव निधेरा कलां से टैम्पो में बिठाकर बुआ को सोन गांव छोड़ने गया था, लेकिन बसईनबाब पुलिस चौकी के पास सरसों के खेत में बुआ को ले गया। जहां आरोपी ने पीछे से गर्दन को पकड़कर दबा दिया। जब बुआ की सांस चलने लगी तो आरोपी ने साड़ी का फंदा लगाकर फिर से गर्दन को दबा दिया। जिससे बुआ की मौत हो गई।

घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की बुआ के कोई संतान नहीं है। आरोपी बुआ की सम्पत्ति का बारिश बनना चाहता था। इसलिए आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी को मुखबिर की निशानदेई पर खेरागढ़ से गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+