शादीशुदा ज्योति को FB पर मिला शाहरुख तो रुखसार बनकर रचा ली शादी, बेहद रोचक है पूरी Love Story

अनूठा मामला : हिन्दू रीति रिवाजों से शादी के बाद पत्नी ने धर्म परिवर्तन कर प्रेमी शाहरुख से किया निकाह

सीकर। बदलते जमाने के साथ-साथ प्यार हाईटेक हो गया। फेसबुकिया प्यार के किस्से तो आए दिन सामने आते रहते हैं, मगर यह लव स्टोरी थोड़ी जुदा है। इसमें मुम्बई की शादीशुदा महिला की राजस्थान के छोटे से कस्बे के एक युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई और फिर वो हजारों किलोमीटर दूर अपने प्रेमी के पास आ गई।

Mumbai woman Jyoti Marry with Rajasthans Shahrukh, love story start on FB

पत्नी की तलाश में पीछे-पीछे पति भी आ गया। पुलिस की मदद ली। फिर रिश्तों में उलझी मोहब्बत की ऐसी कहानी सामने आई, जिसमें पत्नी की पहचान तक बदल गई। अब वो ज्योति नहीं बल्कि रुखसार बन चुकी थी।

पंजाब की रहने वाली है ज्योति

पंजाब की रहने वाली है ज्योति

सीकर उद्योग नगर पुलिस थानाधिकारी विरेन्द्र कुमार शर्मा के अनुसार मुंमई के विरार निवासी पवन तिवारी की शादी 3 मार्च 2015 को पंजाब निवासी ज्योति कुमारी से हुई थी। दोनों की जिंदगी में सब कुछ ठीक चल रहा था, मगर इस बीच ज्योति की राजस्थान के झुंझुनूं जिले के मुकुंदगढ़ निवासी शाहरुख खत्री से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। पहले चैट और फिर फोन पर बातों का सिलसिला प्यार में बदल गया। दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं।

16 जनवरी को लापता हुई

16 जनवरी को लापता हुई

16 जनवरी 2019 को ज्योति को मुंबई से लापता हो गई और शाहरुख के पास चली आई। पति पवन पहले तो अपने स्तर पर मुंबई में ही उसकी तलाश करता रहा, मगर पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस जांच में ज्योति की मोबाइल कॉल डिटेल से पता चला कि उसकी राजस्थान के युवक शाहरुख से बात होती थी। इस पर पति राजस्थान चला आया। मुकुंदगढ़ आकर पता चला कि शाहरुख और ज्योति सीकर में नवलगढ़ पुलिया के पास रहते हैं।

शादी के लिए बदला धर्म

शादी के लिए बदला धर्म

मुम्बई पुलिस की सूचना पर सीकर की सदर थाना पुलिस ने एक घर में दबिश देकर शाहरुख और ज्योति को पुलिस थाने लेकर आई तो पता चला कि ज्योति ने प्रेमी शाहरुख से शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन करके रुखसार बन गई। दोनों ने निकाह के दस्तावेज भी पेश किए। सा​थ ही उन्होंने फेसबुक से अपनी लव स्टोरी शुरू होने की पूरी कहानी भी सिलेसिलेवार बयां की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+