राजस्थान: कांग्रेस के बागी विधायक सुरेश धाकड़ की बेटी ने की आत्महत्या

बारां। राजस्थान के बारां जिले में डॉक्टर जय सिंह मेहता की पत्नी ज्योति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला मध्य प्रदेश के ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक व कांग्रेस के बागी विधायक सुरेश धाकड़ की बेटी है। सुरेश धाकड़ मध्य प्रदेश की पोहरी सीट से विधायक है। बता दें कि ज्योति ने गुरुवार देर रात अपनी ससुराल बांसखेड़ा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की घटना गुरुवार देर रात को हुई, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना शुक्रवार को सुबह दी गई।

mp congress former mla suresh dhakad daughter extreme step in baran

जानकारी के मुताबिक, जय सिंह मेहता बारां जिले के शाहाबाद में चिकित्सा अधिकारी हैं। 19 मार्च की रात करीब 9 बजे जय सिंह मेहता की पत्नी 24 वर्षीय ज्योति ने अपने ससुराल के गांव बांसखेड़ा माल स्थित घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस उपाधीक्षक कजोड़मल ने बताया कि डॉक्टर जय सिंह मेहता और उसके परिवार द्वारा रात की घटना होने के बावजूद पुलिस को सुबह सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही केलवाड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतका के शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल केलवाड़ा चिकित्सालय में शाहबाद पुलिस उपाधीक्षक, एसडीएम भारी पुलिस जाब्ते के साथ मौजूद है और शव का पोस्टमॉर्टम मेडिकल बोर्ड द्वारा करवाया जा रहा है।

घटना के बाद मृतका के पीहर पक्ष के लोग भी केलवाड़ा अस्पताल पहुंच गए हैं। विधायक सुरेश राठखेडा भी बेटी के मौत की सूचना पाकर बंगलुरू से केलवाड़ा के लिए रवाना हो गए हैं। अस्पताल के बाहर लोगों की भी भीड़ जुटना शुरू हो गई है। घटना के पीछे प्रथम दृष्टया घरेलु कारण बताए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वह मामले को लेकर पूरी ऐहतियात बरत रही है। आत्महत्या के कारणों की जांच में सभी पहलुओं को गंभीरतापूर्वक देखा जा रहा है। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी दुःखद व्यक्त किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+