Rajasthan: लॉरेंस बिश्‍नोई की गैंग ज्‍वाइन करना चाहता था मोनू मानेसर, मोबाइल ने खोले राज

नूंह हिंसा के आरोपी मोनू मानेसर से राजस्‍थान की भरतपुर पुलिस नासिर-जुनैद हत्‍याकांड में पूछताछ कर रही है। मोनू मानेसर के सम्‍पर्क लॉरेंस बिश्‍नोई के भाई अनमोल बिश्‍नोई से भी थे।

राजस्‍थान तक वेबसाइट की खबर के अनुसार हरियाणा पुलिस ने मोनू मानेसर को मोबाइल जब्‍त कर उसे खंगाला तो पता चला कि वह सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में वांछित अनमोल बिश्‍नोई के सम्‍पर्क में भी था। अनमोल बिश्‍नोई गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्‍नोई का भाई है।

मीडिया में हरियाणा पुलिस के हवाले से खबर है कि मोनू मानेसर अनमोल बिश्‍नोई की गैंग ज्‍वाइन करना चाहता था। वह अनमोल बिश्‍नोई से सिग्‍नल एप के जरिए बातचीत किया करता था।

Monu Manesar Lawrence Bishnoi gang

बता दें कि अनमोल बिश्‍नोई की पुलिस को सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में तलाश है। फिलहाल अनलमोल बिश्‍नोई अमेरिका में कहीं छुपा हुआ है। उस पर दिल्‍ली और पंजाब में कई संगीन मामले दर्ज हैं। हरियाणा पुलिस का दावा है कि मोनू मानेसर लॉरेंस बिश्‍नोई में शामिल होना चाहता था।

उल्‍लेखनीय है कि 16 फरवरी को हरियाणा के भिवानी में एक बोलेरो में भरतपुर के गांव घाटमीका के रहने वाले नासिर-जुनैद के जले हुए शव मिले थे। इसमें छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। मोनू मानेसर पर भी आरोप लगे। राजस्‍थान पुलिस को लंबे समय से मोनू मानेसर की तलाश की थी। इस बीच हाल ही नूंह हिंसा हुई, जिसे भड़काने के आरोप भी मोनू मानेसर पर लगे।

हरियाणा पुलिस ने 12 सितंबर को मोनू मानेसर को अरेस्‍ट किया था। हरियाणा पुलिस से राजस्‍थान के भरतपुर जिले की डीग थाना पुलिस मोनू मानेसर को प्रोडक्‍शन वारंट पर लेकर आई। अब मोनू मानेसर को सेवर जेल भेज दिया गया है। गुरुवार को कोर्ट ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई की थी।

डीग एसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि मोनू मानेसर को नासिर-जुनैद हत्‍याकांड में पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की है। फिलहाल वह जेल में है। पुलिस का मानना है कि मोनू मानेसर नासिर-जुनैद हत्‍याकांड में सीधे तौर पर शामिल नहीं है। हालांकि हत्‍याकांड के षड़यंत्र में उसकी भी भूमिका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+