Rajasthan: राजस्थान में मानसून फिर हुआ सक्रिय, आज 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Rajasthan weather Update News: राजस्थान में मानसून की मेहरबानी लगातार जारी है। आज फिर मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने प्रदेश के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
जयपुर मौसम केंद्र ने कुछ देर पहले 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें सीकर, अजमेर, भीलवाड़ा, पाली, राजसमंद, नागौर, जोधपुर सहित आसपास के इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान में मानसून की सक्रियता से आमजन की चिंताएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग के लगातार अलर्ट जारी होने और झमाझम बारिश से हर कोई दहशत में जीवन जीने को मजबूर हो रहा है।

बिते देर रात भी प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। आज भी सुबह से आसमान में काली घटाए छाई हुई है। कई जिलों में झमाझम बारिश हहो रही है।
मौसम विभाग ने आज बारिश का ताजा अपडेट जारी किया है। इस सीजन में अब तक 557 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 50 फीसदी ज्यादा है।अगर सिर्फ अगस्त की बात करें तो 345 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 121 फीसदी ज्यादा है।
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) September 2, 2024
जयपुर मौसम केंद्र ने आज 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें सीकर, अजमेर, भीलवाड़ा, पाली, राजसमंद, नागौर, जोधपुर सहित आसपास के इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके कारण कही-कहीं भारी वर्षा की प्रबल संभावना बताई गई है।
इसके साथ ही मौसम विभाग जयपुर केंद्र ने जयपुर, दौसा, डुंगरपुर, बांसवाड़ा,प्रतापगढ़, उदयपुर बाड़मेर, जैसलमेर, कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, झुंझुनू, चित्तोडगढ़, जालोर, सिरोही के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने केस साथ मध्यम से तेज बारिश होने की सम्भावना जताई है।
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में कोटा,उदयपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश होने की प्रबल संभावना जताई है।
वहीं 2 और 3 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications