Monika Jat Husband: 15 लाख देकर SI बनी मोनिका ने 12वीं पास से की शादी, अब SOG को शक BA की डिग्री फर्जी
Monika Jat SI Rajasthan Police: राजस्थान की उप निरीक्षक (एसआई) मोनिका जाट को एसओजी ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। एसओजी ने मोनिका जाट की बीए की डिग्री फर्जी होने की आशंका भी जताई है। अब डिग्री की भी जांच होगी।
दरअसल, राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में ब्लूटूथ डिवाइस से नकल करके एसआई बनी मोनिका जाट के चयन, हिंदी का ज्ञान और निजी जिंदगी के कई फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं। 18 मार्च 2025 को एसओजी ने मोनिका जाट को झुंझुनूं पुलिस लाइन से अरेस्ट किया था।

सब-इंस्टपेक्टर मोनिका जाट का पति कौन है?
मोनिका मूलरूप से झुंझुनूं जिले के गांव सरदारपुरा की रहने वाली है। मोनिका की शादी विकास जाट से हुई है। विकास जाट सीकर जिले के गांव तारपुरा की खेदड़ा की ढाणी का रहने वाला है।
तीन भाइयों में सबसे बड़ा विकास जाट12वीं तक पढ़ा-लिखा है। गांव में रहकर खेती-बाड़ी करता है। मोनिका होली से 10-15 दिन पहले ही ससुराल आई थी। इन दिनों वह ससुराल से झुंझुनूं पुलिस लाइन डेली अपडाउन कर रही थी।
सीकर के कॉलेज से ली बीए की डिग्री
राजस्थान पुलिस एडीजी वीके सिंह के अनुसार शुरुआती पूछताछ में मोनिका जाट ने बताया कि उसने सीकर के एक कॉलेज से स्वयंपाठी छात्रा के तौर पर बीए की पास की थी। एसओजी अपने स्तर पर उसकी बीए की डिग्री की जांच करवा रही है।
एसआई भर्ती परीक्षा के साक्षात्कार के दौरान मोनिका को केवल पासिंग अंक ही मिले थे। 15 नंबर ग्रेस मार्क्स मिले थे। मोनिका ने एसआई भर्ती परीक्षा में पूरे राजस्थान में 34वीं रैंक हासिल की थी।
मोनिका को हिंदी में 200 में से 184 अंक मिले थे जबकि उसने झुंझुनूं एसपी को लिखे एक प्रार्थना पत्र की 20 लाइन में हिंदी वर्तनी की 13 गलतियां कर रखी थी।
Rajasthan Paper leak Case: 15 लाख में पौरव कालेर से लिया पेपर
एसओजी की जांच में सामने आया कि मोनिका जाट ने 15 लाख रुपए देकर चूरू के रहने वाले पौरव कालेर से पेपर खरीदा। एसआई भर्ती लिखित परीक्षा वाले दिन कालेर ने ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए मोनिका को दोनों पारियों में पेपर पढ़वाया।
एसओजी ने पौरव कालेर को जून 2024 में सीकर के गोविंदम अपार्टमेंट से अरेस्ट कर लिया था। उसके पकड़े जाने के बाद मोनिका जाट भी आरपीए में ट्रेनिंग से गैर हाजिर हो गई थी। इसी वजह से वह एसओजी के निशाने पर आई।
अब एसओजी पौरव कालेर और मोनिका जाट आमने-सामने बैठाकर राजस्थान एसआई पेपर लीक प्रकरण में पूछताछ करेगी। पौरव कालेर अभी जयपुर जेल में बंद है।
Rajasthan Sub Inspector Recruitment Exam-2021: मोनिका ने बताया कैसे बनी एसआई?
राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर में चयनित होने के बाद मोनिका जाट का पूरे गांव में धूमधाम से जुलूस निकाला गया था। मीडिया से बातचीत में मोनिका ने अपनी सफलता की कहानी भी शेयर की थी।
मोनिका जाट ने बताया था कि उसने यूट्यूब पर मोटिवेशन वीडियो देखकर राजस्थान पुलिस में जाने का बचपन का सपना पूरा किया। ऑनलाइन क्लास ज्वाइन करके एसआई भर्ती परीक्षा की तैयारी की।
मोनिका ने बताया कि वह रोजाना छह से सात घंटे पढ़ाई करती थी। फिजिकल फिट रहने के लिए सुबह चार बजे उठकर दौड़ लगाया करती थी। इसलिए उसे शारीरिक दक्षता में 100 में से 100 अंक मिले।
यह भी पढ़ें- Monika Jat: राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर मोनिका जाट की वो 12 गलतियां, जो अब छीन सकती खाकी वर्दी
यह भी पढ़ें- Monika Jat Sub Inspector: 15 लाख में सौदा कर थानेदारनी बनी थी मोनिका जाट, SP को लिखी अर्जी से कैसे खुली पोल?












Click it and Unblock the Notifications