भरतपुर : जर्मनी की महिला पर्यटक के साथ मसाज करते समय युवक ने की ऐसी​ हरकत, मामला दर्ज

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले के अछनेरा रोड पर होटल में ठहरी विदेशी महिला पर्यटक के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। होटल में एक युवक द्वारा मसाज करने के दौरान जर्मनी की पर्यटक के साथ छेड़छाड़ कर दी थी। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 rajasthan police

भीलवाड़ा जिले के मथुरा गेट थाना अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि होटल में जर्मनी के पर्यटक ठहरे हुए थे और एक महिला पर्यटक ने होटल प्रबन्धन से मसाज करने कि कही तो होटल संचालकों द्वारा एक युवक को महिला की मसाज करने के लिए भेज दिया।

मसाज करने के दौरान संदीप नामक युवक ने महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी तो महिला ने शोर मचा दिया। हालांकि होटल संचालकों द्वारा मामले को दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन महिला पर्यटक द्वारा पुलिस को सूचित कर दिया गया। सूचना मिलने पर पहुंची मथुरा गेट थाना पुलिस ने घटना का जायजा लिया और आरोपी युवक संदीप को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+