Rajasthan News: पेपर लीक से लेकर गौशाला के भ्रष्टाचार तक, एक्शन में दिखे गृह राज्य मंत्री बेढम,देखिए कैसे

Rajasthan News: राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम पेपर लीक से लेकर गौशालाओं में फर्जीवाड़े को लेकर सख्त कार्रवाई करने के मूड में आ गए है।

मंत्री बेढम ने प्रदेश की गौशालों में फर्जीवाड़े की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा है कि गौशालाओं में फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

minister-of-state-for-home-jawahar-singh-bedham-accused-congress-of-corruption-in-cow-shelters

दरअसल आज शाहपुरा जिले के पनोतिया ग्राम में राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने देवरिया में आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र का फीता काट लोकार्पण किया।

पनोतिया के राजकीय विद्यालय के खेल मैदान में निर्मित ओपन जिम, प्रयोगशाला कक्षा व हॉल का लोकार्पण किया।

समारोह गृह राज्य मंत्री के साथ में कर्नाटक राज्यपाल के ओएसडी शंकरलाल गुर्जर, भीलवाड़ा सांसद सुभाष बहेड़िया व शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने देवरिया व पनोतिया क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य की तारीफ करते हुए यहां की सरपंच किस्मत गुर्जर की प्रशंसा की।उन्होंने कहा कि यह पंचायत अपने तरह के विशिष्ट कार्यो के कारण अभी प्रदेश में नंबर वन है।

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने जोर देकर कहा कि राजस्थान सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। हर वंचित वर्ग को सरकार की योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।

हमारी सरकार का विजन भ्रष्टाचार मुक्त राजस्थान, अपराध मुक्त राजस्थान और विकास की दृष्टि से नंबर वन राजस्थान बनाने का है। हम सभी प्रदेश में इन तीन सूत्रों पर काम कर रहे है।

समारोह में मोदी सरकार के कार्यो को गिनाते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म प्रदेश में पिछली कांग्रेस सरकार पर जमकर बोले।

उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछली सरकार ने काम किये होते तो आज इस पंचायत में मांग पत्र ही इतना लंबा न होता। पिछली सरकार तो होटलों में ही खर्च करती रही। गाढी कमाई को कांग्रेस सरकार ने व्यर्थ में गंवा दी।

कांग्रेस सरकार के कुशासन से त्रस्त होकर ही नरेंद्र मोदी की गारंटी पर प्रदेश में भाजपा की सरकार आयी है। अब लोगों को लगने लगा है कि कुछ काम होने प्रांरभ हो गये है।

गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने कहा कि देवरिया पंचायत के विकास के संबंध में यहां के सरपंच तथा ग्रामीणों की ओर से जो भी मांग पत्र दिये गये है, सभी पर काम कराया जायेगा। सभी मांगों को पूरा किया जायेगा। हर आदमी की मांग को पूरा करने का प्रयास किया जायेगा।

गौशाला का फर्जीवाड़ा व भीलवाड़ा डेयरी के घोटालों की होगी जांच

राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने देवरिया में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में गौशाला में संस्थाओं द्वारा घोटाला किये जाने के मामले की गहराई से जांच करवाई जायेगी।

यहीं नहीं भीलवाड़ा डेयरी में हुए घोटालों की भी जांच करायी जा रही है। इस प्रकार के घोटालों, पेपर माफियाओं तथा प्रदेश में कोई भी अपराध कारित करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा।

राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्पष्ट विजन है। प्रदेश वासियों की सुरक्षा का जिम्मा हमारी सरकार का है। हम निभायेगें।

लोगों को भी लगने लगा है कि अब सुशासन हुआ है। अपराधी भी कम हुए है। अपराधी की संपतियों में बुलडोजर चलाने के सवाल पर कहा कि जरूरत होगी तो यह भी होगा।

अपराध के खात्मे के लिए सभी संभव प्रयास शुरू कर दिये है। अपराधों की रोकथाम के खिलाफ अभियान चल रहा है। किसानों की उन्नति के लिए प्रदेश सरकार मोदी की गारंटी के आधार पर काम कर रही है। समर्थन मुल्य बढ़ाने के साथ ही पीएम सम्मान निधी की राशि को बढ़ाया है।

राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने देवरिया पंचायत के सरपंच व ग्रामीणों द्वारा दिये गये मांग पत्रों को निस्तारण करने का आश्वासन देते हुए कहा कि शाहपुरा के विधायक लालाराम बैरवा सच्चे समाजसेवक है। विधायक बैरवा मुझसे भी ज्यादा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के प्रिय है। विधायक शाहपुरा क्षेत्र की कोई मांग करेंगे वो स्वयं उसको पूरा कराने में विधायक के साथ खड़े रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+