Rajasthan: बाबा रामदेव की समाधि को बम की धमकी पर मंत्री जोराराम कुमावत ने दिया यह बयान, सुनिए क्या ?

Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर में बाबा रामदेव की समाधि स्थल पर बिते दिन बम की धमकी के बाद सरकार एक्शन में है। सुरक्षा एजेंसिया लगातार पैनी नजर बनाए हुए है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ संदिग्धों की निगरानी की जा रही है।

आज राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत बाबा रामदेव की समाधि स्थल पहुंचे और विशेष पूजा अर्चन कर दर्शन किए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री कुमावत का जोरदार स्वागत किया।

मंत्री ने रामदेवरा में बाबा रामदेव की समाधि पर चादर चढ़ाई और दर्शन कर खुशहाली की कामना की। मुख्य पुजारी कमल छंगानी ने विधिवत पूजा अर्चना करवाई और बाबा की समाधि के पवित्र जल का आचमन करवाया।

minister-joraram-kumawats-statement-in-jaisalmer-action-against-those-giving-bomb-threats

इस दौरान मंत्री ने बाबा रामदेव समाधी परिसर में स्थित कचहरी में बाबा के वंशज से धागा बंधवाया। इसके बाद मंत्री ने डाली बाई की समाधि के दर्शन कर बाबा के रिखियो की भजन मंड़ली से भजन सूने।

Recommended Video

      Rajasthan: बाबा रामदेव की समाधि को बम की धमकी पर मंत्री जोराराम कुमावत ने दिया यह बयान, सुनिए क्या ?

      मंत्री ने भक्तों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। बाबा रामदेव समाधि समिति के पदाधिकारी व गादीपति राव भोमसिंह तंवर के नेतृत्व में मंत्री का माला पहनाकर और साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

      मंत्री ने रामदेवरा में अन्य कार्यक्रमों में शिरकत कर लोगों से मुलाकात की। मंत्री जोराराम ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर पुलिस अधिकारियों को बेहतर सुरक्षा करने के निर्देश दिए।

      कैबिनेट मंत्री जोराराम ने कहा कि लोक देवता बाबा रामदेव की समाधि पर आज प्रदेश में अमन चैन और खुशहाली की मन्नत मांगी। बाबा के भक्तों की मन्नत बाबा जरूर पूरी करेगा।

      बिते दिन मंगलवार को बाबा रामदेव मंदिर को बम से उड़ाने वाला पत्र मिलने की बात पर उन्होंने कहा की हमारा पुलिस प्रशासन सख्ती से ऐसे अराजकता फैलाने वाले लोगों से निपटेगा। पुलिस और प्रशासन मुश्तैदी से ड्यूटी कर रहे है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+