Rajasthan: ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को बताया बहरूपिया, सामने आई बड़ी वजह ?

Rajasthan Govind Singh Dotasara News: राजस्थान के टोंक में आज ऊर्जा एवं प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभांवितों को नवनिर्मित मकान की चाबी सौंप कर सम्मानित किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री रोजगार मेले में भी शिरकत की।

इस दौरान ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के द्वारा डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना को अपना साढू बताने के बयान पर पलटवार करते हुए डोटासरा को बहरूपिया बताया है।

मंत्री नागर ने कहा कि डोटासरा भी अजीब -अजीब तरह से बयान देते है। बहरूपियों की तरह बात करते है। इस तरह बातें राजनीति में नहीं होती है। राजनीति में मुद्दों की बात होनी चाहिए, सिद्धांतों की बात होनी चाहिए संगठन के आधार पर काम होना चाहिए।

minister-hiralal-nagar-called-pcc-chief-govind-dotasara-an-impostor-causing-political-uproar

वो दूसरों को दोष देने के बजाय अपनी पार्टी में व्यवस्था सुधारे, उनके यहां किस तरह की खींचतान है, उनके यहां कितने अलग अलग तरह के गुट बने हुए है उस पर चिंता करने की जरूरत है।

भारतीय जनता पार्टी एकमुखी है, निश्चित रूप से यह हमारा आंतरिक मामला है। किरोडी लाल हमारे सम्मानित नेता भी है और वह चिंता भी करते है कि हमारे यहां हम सब एक होकर काम कर रहे है कोई चिंता की बात नहीं है।

उपचुनावों को लेकर नागर का बड़ा दावा

राजस्थान में विधानसभा उपचुनावों को लेकर मंत्री नागर ने आदिवासी पार्टी और हनुमान बेनीवाल का बिना नाम लेते हुए कहा कि हम पहले भी बिना गठबंधन के चुनाव लड़े थे और इस बार भी बिना गठबंधन के चुनाव लड़ेंगे।

इसकी चिंता कांग्रेस को करनी चाहिए कि उसकों कहा प्रत्याशी उतारने है कहा नहीं उतारने है । हम तो सभी 7 सीटों पर अपने उम्मीद्वार उतारेंगे और चुनाव लड़ेंगे।

सभी सीटों पर हमारे कार्यकर्ता तैयारी कर रहे है मजबूतीू से चुनाव लड़ेंगे। जो हमारा नेतृत्व घोषणा करेगा जो भी उम्मीदवार कमल का फूल का सिम्बल लेकर आएगा उसकों हम जिताएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+