Rajasthan News: सरकारी स्कूल में कमरा बनवाने के लिए दूधवाले ने दान कर दी जिंदगीभर की कमाई
मादू रेबारी के कोई संतान नहीं है। इसलिए स्कूल के सभी बच्चों को अपनी संतान मानकर उनकी मदद करते रहते हैं।

शिक्षा के लिए दरियादली दिखाने वाला दूधिया मादू रैबारी राजस्थान के डूंगरपुर जिले के धाणी घटाउ निवासी है। रैबारी ने दोवड़ा ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धाणी घटाउ में कमरा बनवाने के लिए 3 लाख रुपए दान किए हैं। इस फैसले हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है।
जानकारी के अनुसार डूंगरपुर जिले के धाणी घटाऊ में आठवीं तक के सरकारी स्कूल में चार ही कमरे हैं। ऐसे में बच्चों के बैठने में दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है।
संस्था प्रधान महेश व्यास ने गांव के भामाशाहों को स्कूल निर्माण में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। इनमें पशुपालन व दूध बेचकर परिवार चलाने मादू रेबारी भी आगे आए। उन्होंने कहा कि उनके कोई संतान नहीं है। इसलिए वे स्कूल के बच्चों को अपनी संतान मानते हैं। बच्चों की मदद के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे।
इसके बाद मादू रेबारी ने ज्ञान संकल्प के माध्यम से स्कूल को 3 लाख रुपए का दान दिया, जो उसकी जिंदगीभर की कमाई थी। फिर मादू से प्रेरित होकर अन्य भामाशाह भी आगे आए।












Click it and Unblock the Notifications