मिग-21 हादसे में दो IAF पायलट की मौत, राजनाथ सिंह बोले- देश उनकी सेवा को नहीं भूल सकता

जयपुर, 29 जुलाई। भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में वायुसेना के दो पायलट्स की मौत हो गई है। भारतीय वायुसेना ने एक बयान जारी करके इस घटना की जानकारी दी है। बयान में कहा गया है कि 2 सीटर मिगल-21 बाडमेर में क्रैश हो गया है, जिसमे दो पायलट्स की मौत हो गई है। यह हादसा बाडमेर के बाटू थाना क्षेत्र के भीमड़ा गांव में हुआ है। दोनों पायलट्स ने शाम को मिग-21 से ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरी थी। रात तकरीबन 9.10 बजे एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गया, जिसमे दोनों ही पायलट्स को गंभीर चोट आई थी। वायुसेना ने दोनों पायलट्स के निधन पर दुख जाहिर करते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की है।

Recommended Video

    Rajasthan MiG-21 Crash: बाड़मेर में वायुसेना का MiG-21 दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत | *News
    rajnath singh

    दोनों पायलट की मौत पर दुख जाहिर करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय वायुसेना के मिग-21 ट्रेनर एयरक्राफ्ट के राजस्थान के बाडमेर में हुए हादसे में दो एयर वॉरियर्स के निधन से दुखी हूं। उनकी देश सेवा को भुलाया नहीं जा सकता है। पीड़ित परिवार के प्रति मैं इस दुख की घड़ी में संवेदना जाहिर करता हूं। हादसे के बाद राजनाथ सिंह ने एयर फोर्ट के चीफ एयर मार्शल वीआर चौधरी से इस बारे में बात की। वायुसेना ने भी इस हादसे पर दुख जाहिर किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+