Mewaram Jain Leak MMS: राजस्थान में एक और 'भंवरी देवी जैसा कांड', अब कांग्रेसी नेता मेवाराम जैन की CD वायरल
Mewaram Jain Viral Video: राजस्थान की सियासत में भूचाल ला देने वाले भंवरी देवी अश्लील सीडी कांड जैसा एक और मामला सामने आया है। इस बार आरोप महिपाल मदेरणा की जगह कांग्रेस के ही दिग्गज नेता मेवाराम जैन पर लगे हैं।
दरअसल, बाड़मेर से कांग्रेस के पूर्व विधायक मेवाराम जैन के खिलाफ दुष्कर्म का केस चल रहा था। बताया जा रहा है कि अब सोशल मीडिया में वायरल हुए दोनों अश्लील वीडियो इस मामले से जुड़े हैं। हालांकि वन इंडिया हिंदी टीम इनकी पुष्टि नहीं करती है।

वायरल वीडियो में मेवाराम जैन के साथ एक युवती और एक महिला दिख रही है। जिस तरह से वीडियो बनाया गया है। उसे देखकर लग रहा कि वीडियो बनाए जाने के बारे में शायद मेवाराम को जानकारी नहीं है।
मोबाइल कैमरा एक अलमारी में रखा गया है। उसके बाद एक युवती दिखाई दे रही है। इस युवती से पहले एक महिला मोबाइल को सैट करती हुई नजर आ रही है। इस मामले में मेवाराम समेत पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी केस दर्ज कराया गया है। कुल नौ आरोपी बताए गए हैं। आरोपियों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है।
मीडिया की खबरों के अनुसार पीड़िता की ओर से पुलिस को दिए आवेदन में कहा गया है कि मेवाराम जैन ने उन्हें बेटी कहा था, लेकिन बाद में उसकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसके साथ रेप किया। नाबालिग बेटी के सामने छेड़छाड़ का भी आरोप है।












Click it and Unblock the Notifications