Rahman-Mehwish Love Story: पाक से चूरू आई मेहविश का दुल्हन जैसा स्वागत, कितने दिन रहेगी रहमान के घर?
mehwish Pakistan rahman churu Rajasthan India: अटारी-वाघा बॉर्डर पर उसे ससुराल वाले लेने पहुंचे। गांव पिथिसर में हर कोई पाकिस्तानी दुल्हन का इंतजार करता रहा। उसके इस्तकबाल में पलक-पांवड़े बिछा दिए। पहली बार ससुराल में कदम रखते ही अपनों ने उसे गले से लगा लिया।
पाकिस्तान की मेहविश की प्रेम कहानी भी हमवतन सीमा हैदर सरीखी है। सीमा भारत के नोएडा में सचिन मीणा की दुल्हन बनकर आई तो मेहविश राजस्थान के चूरू जिले के गांव पिथिसर के रहमान खान की। मेहविश के भारत आने के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

पाकिस्तान लाहौर की रहने वाली मेहविश 27 जुलाई 2024 को भारत आ गई है। राजस्थान के चूरू जिले के रतननगर पुलिस थाना इलाके के गांव पिथिसर में प्रेमी रहमान खान के घर पहुंची है।
रहमान अभी कुवैत में है। रहमान और मेहविश ने साल 16 मार्च 2022 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए और फिर साल 2023 में सऊदी अरब के मक्का में मिला। वहां दुबारा शादी की। अब मेहविश अकेली ही पाक से चूरू अपने ससुराल आई है।
Recommended Video
मेहविश भारत में सिर्फ 45 दिन रह पाएगी, क्योंकि अभी वह बस इतने दिन का ही टूरिस्ट विजा लेकर आई है। खास बात है कि महविश और रहमान पहले से शादीशुदा हैं। दोनों का दूसरा निकाह है।

कौन है पाकिस्तान की मेहविश? (Who is Mehwish Rahman Khan Pakistan)
- मेहविश की उम्र 33 साल है। माता-पिता का निधन हो चुका है। साल 2006 में मेहविश की पहली शादी पाकिस्तान के बादामी बाग निवासी शख्स के साथ हुई।
- मेहविश के पहली शादी से दो बेटे हैं। 12 और 7 साल। दोनों बेटों को पाकिस्तान ही छोड़कर चूरू आई है। मेहविश का पहले पति से साल 2018 में तलाक हो चुका है।
- मेहविश के पहले पति ने उससे तलाक लेने के बाद दूसरी शादी कर ली है। 12 साल से मेहविश इस्लामाबाद में अपनी बहन साहिमा के पास रह रही है। वहां ब्यूटी पार्लर चलाती है।
- साल 2020 में रहमान और मेहविश की ऑनलाइन प्लेटफॉर्म IMO के जरिए मुलाकात हुई थी, जो बाद प्यार और लव मैरिज में बदल गई।
रहमान का पहली पत्नी फरीदा से विवाद
रहमान भी पहले से शादीशुदा है। उसकी पहली शादी राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की भादरा की रहने वाली फरीदा है। रहमान व फरीदा के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। दोनों का तलाक नहीं हुआ है।
शनिवार को रहमान की दूसरी पत्नी मेहविश के पाकिस्तान से चूरू आने की जानकारी मिलने पर फरीदा ने पति के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दी। फरीदा ने कहा कि वह पति को तलाक नहीं देगी और उसकी दूसरी शादी के खिलाफ कोर्ट में जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications