IAS Success Story: नौकरानी की परेशानी ने मेधा आनंद को बनाया आईएएस, 5 बार फेल होकर भी नहीं मानीं हार
Medha Anand IAS Rajasthan: राजस्थान को कभी हार नहीं मानने वाली आईएएस मिल गई हैं। नाम है मेधा आनंद, जो मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली हैं। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने हाल ही आईएएस मेधा आनंद को राजस्थान कैडर अलॉट किया है।
डीओपीटी ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2023 के 13 आईएएस अधिकारियों को राजस्थान भेजा है। अब राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार मेधा आनंद समेत राजस्थान कैडर के सभी 13 नए आईएएस अधिकारियों को पोस्टिंग देगी। मेधा आनंद की पोस्टिंग से पहले आईए जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी।
यह भी पढ़ें- IAS अशोक खेमका का फिर ट्रांफसर, रिटायरमेंट से 5 माह पहले बड़ी जिम्मेदारी, 33 साल के करियर में 57 पोस्टिंग

राजस्थान कैडर की आईएएस मेधा आनंद के कभी हार नहीं मानने वाली बात का अंदाजा से लगा लीजिए कि आईएएस बनने के लिए पांच बार असफल रहीं, मगर कभी हार नहीं मानीं। साल 2018 से लगातार मेहनत करती रहीं और साल 2023 में छठे प्रयास में अखिल भारतीय स्तर पर 13वीं रैंक हासिल करके आईएएस बन गईं।
यह भी पढ़ें- राजस्थान ने देश को कितने IAS अफसर दिए? केंद्र से मांगे 52 आईएएस, मिले सिर्फ 13, देखें नए अफसरों पूरी सूची

मीडिया से बातचीत में मेधा आनंद बताती हैं कि ''कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद देखा कि हमारे घर में झाड़ू-पोंछा करने आने वाली नौकरानी अक्सर अपनी पारिवारिक समस्याएं मेरी मां को बताया करती थी। वह बहुत परेशान हो जाती थी। उसका कोई बस नहीं चलता था। तब मुझे लगा कि समाज ना जाने इसके जैसी कितनी ही महिलाएं होंगी, जो इस कदर परेशान हैं और उनकी मदद सिविल सेवक बनकर ही की जा सकती है।''
यह भी पढ़ें- देश को IAS देने में किस स्टेट ने मारी बाजी? राजस्थान-दिल्ली से पिछड़ गया बिहार, महाराष्ट्र ने भी दिखाया दम

साल 2018 में मेधा आनंद ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की और पहली बार में असफल रहीं। दूसरी बार में 311वीं रैंक हासिल करके भारती रेलवे यातायात सेवा कैडर में पोस्टिंग पाई। मेधा को आईएएस ही बनना था। इसलिए मेहनत करना नहीं छोड़ा। 2020 में तीसरे प्रयास में कट ऑफ में जगह नहीं बना पाई। 2021 में चौथे प्रयास में प्री भी पास नहीं हुई। साल 2022 में पांचवां प्रयास था। इस बार भी असफल रहीं और साल 2023 में आईएएस बनने का सपना पूरा हो सका।
यह भी पढ़ें- अजब इत्तेफाक! IAS पिता के रिटायरमेंट की फाइल पर IAS बेटे के साइन, UPSC टॉप करते ही GF ने बोला-I Love You

कौन हैं आईएएस मेधा आनंद?
राजस्थान कैडर आईएएस मेधा आनंद मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की रहने वाली हैं। मेधा आनंद के पिता लखनऊ में यूपीएसआरटीसी रोडवेज में मुख्य महाप्रबंधक हैं। मां पंजाब नेशनल बैक में सहायक संयुक्त प्रबंधक के पद पर मेरठ में सेवाएं दे रही हैं।
यह भी पढ़ें- सबसे खूबसूरत IAS Srishti Dabas की सक्सेस स्टोरी, मां के संघर्ष को ताकत बनाकर 1st अटेम्प्ट में टॉप किया UPSC

राजस्थान कैडर के नए आईएएस कहां के रहने वाले हैं? (UPSC CSE 2023)
1. सृष्टि डबास, दिल्ली
2. एश्वर्य प्रजापत, उत्तर प्रदेश
3. मेधा आनंद, उत्तर प्रदेश
4. स्वाति शर्मा, झारखंड
5. राजपूत नेहा उधवसिंह, महाराष्ट्र
6. मोहन लाल, राजस्थान
7. रविंद्र कुमार मेघवाल, राजस्थान
8. चौधरी बिरजु गोपाल, राजस्थान
9. अदिति यादव, राजस्थान
10 मृणाल कुमार, उत्तर प्रदेश
11. आराधना चौहान, मध्य प्रदेश से
12. रोहित वर्मा, हिमाचल प्रदेश
13. भानु शर्मा, महाराष्ट्र












Click it and Unblock the Notifications