सबसे खूबसूरत IAS Srishti Dabas की सक्सेस स्टोरी, मां के संघर्ष को ताकत बनाकर 1st अटेम्प्ट में टॉप किया UPSC
Srishti Dabas IAS Rajasthan Cadre: 'मेरी मुश्किलों ने ही मुझे संवारा है। परिवार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। माता-पिता अलग हो गए थे। फिर मां को अकेले संघर्ष करते देखा। उसी को ताकत बना लिया और पहले ही प्रयास में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2023 पास करके आईएएस बन गई। अखिल भारतीय स्तर पर छठा स्थान मिला।' यह सक्सेस स्टोरी सृष्टि डबास की है। ये भारतीय प्रशासनिक सेवा की सबसे खूबसूरत आईएएस में से एक हैं।
UPSC टॉपर आईएएस सृष्टि डबास की मां के संघर्ष व बेटी कामयाबी की पूरी कहानी फिर चर्चा में हैं, क्योंकि केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DoPT) ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 बैच के लिए चयनित आईएएस अधिकारियों को 28 नवंबर 2024 को कैडर अलॉट किया है। दिल्ली की रहने वालीं सृष्टि डबास को राजस्थान कैडर मिला है।
यह भी पढ़ें- Savita Pradhan: बाल विवाह का दंश झेला, पूरे परिवार को खत्म करने का प्लाना बनाया, फिर अफसर बन की लव मैरिज

डीओपीटी की ओर से कैडर आवंटित किए जाने के बाद सृष्टि डबास को राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार प्रदेश में पोस्टिंग देगी। राजस्थान कैडर में ही भारतीय प्रशासनिक सेवा की सबसे चर्चित आईएएस टीना डाबी भी कार्यरत हैं, जो इन दिनों बाड़मेर जिला कलेक्टर पद पर सेवाएं दे रही हैं।
यह भी पढ़ें- UPSC 2023 के IAS अफसरों को कैडर आवंटित, IPS छोड़ आए टॉपर आदित्य श्रीवास्तव कहां देंगे सेवाएं?

Srishti Dabas IAS Biography
एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में सृष्टि डबास ने बताया कि 16 अप्रैल 2024 को जब यूपीएससी का रिजल्ट आया तो दोस्त के जरिए पता चला कि उसने AIR-6 हासिल की है। सबसे पहले मां को वीडियो कॉल किया और उनसे जिंदगी की यह सबसे बड़ी खुशखबरी शेयर की। मां कुछ नहीं बोल पाईं। बस रोने लगीं।

सृष्टि डबास कहती हैं कि माता-पिता अलग अलग रहते हैं। मां ने सिंगल मदर होते हुए पिता का भी प्यार दिया। मां से एक बात सीखन को मिली कि जिंदगी में कितनी भी बड़ी मुश्किल क्यों ना आ जाए? कभी भी नकारात्मक मत सोचो। हमेशा सकारात्मक रहो। हर मुश्किल राह सकारात्मक सोच से आसान होती है।

सृष्टि डबास आईबीआई में नौकरी, कथक डांसर
सृष्टि डबास ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2023 की तैयारी के समय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) मुंबई में एचआर शाखा में ग्रेड-2 कर्मचारी थीं। आरबीआई की जॉब से समय निकालकर यूपीएससी की तैयारी की और पहले ही प्रयास में कामयाब हो गईं।

बता दें कि सृष्टि डबास बेहतरीन कथक डांसर भी हैं। आरबीआई से पहले सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में भी काम किया। दिल्ली से स्कूल-कॉलेज की पढ़ाई करने वालीं सृष्टि डबास ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 की मुख्य परीक्षा में 862 और इंटरव्यू में 186 अंक हासिल किए।

सृष्टि डबास की हाउसवाइफ, पिता एएसआई
आईएए सृष्टि डबास का जन्म 13 अक्टूबर 1998 को हुआ है। रानी खेड़ी नॉर्थ दिल्ली की रहने वाली सृष्टि डबास की मां हाउसवाइफ हैं जबकि पिता दिल्ली पुलिस में एएसआई।
आईएए सृष्टि डबास ने दिल्ली के गंगा इंटरनेशनल से स्कूल की पढ़ाई की। बोर्ड परीक्षा में 96.33 अंक हासिल किए। साल 2020 में दिल्ली के इंद्रप्रस्थ कॉलेज से राजनीति विज्ञान में बीए की डिग्री ली। IGNOU से राजनीति विज्ञान में एमए किया।

इन आईएएस को भी मिला राजस्थान कैडर
सृष्टि डबास के बैच के कई आईएएस अधिकरियों को राजस्थान कैडर अलॉट किया गया है। इस सूची में यूपी के IAS एश्वर्य प्रजापत, यूपी की मेघा आनंद, झारखंड की स्वाति शर्मा, महाराष्ट्र की राजपूत नेहा उदयसिंह, राजस्थान के मोहन लाल, रविंद्र कुमार मेघवाल, चौधरी बिरजु गोपाल, अदिति यादव, यूपी के मृनल कुमार, मध्य प्रदेश से अर्धना चौहान, हिमाचल प्रदेश से रोहित वर्मा, महाराष्ट्र से भानु शर्मा का नाम है।












Click it and Unblock the Notifications