अजब इत्तेफाक! IAS पिता के रिटायरमेंट की फाइल पर IAS बेटे के साइन, UPSC टॉप करते ही GF ने बोला-I Love You
IAS Kanishak Kataria News: भारतीय प्रशासनिक सेवा के इतिहास में ऐसे गजब संयोग कम ही देखने को मिलते हैं कि जब किसी आईएएस के रिटायरमेंट की फाइल पर उसके आईएएस बेटे के साइन हो। इस आईएएस पिता-पुत्र की जोड़ी का एक साथ प्रमोशन हो और कोई यूपीएससी टॉप करते ही गर्लफ्रेंड ने सोशल मीडिया पर प्यार का इजहार करते हुए I Love You बोला हो। कहानी राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी कनिष्क कटारिया की है।
दरअसल, आईएएस कनिष्क कटारिया की वर्तमान पोस्टिंग राजस्थान सरकार कार्मिक विभाग में संयुक्त सचिव पद है। वहीं, कनिष्क कटारिया के पिता सांवरमल वर्मा भी राजस्थान कैडर में प्रमोटी आईएएस रहे। 30 सितंबर 2024 को सांवरमल वर्मा भरतपुर संभागीय आयुक्त पद से रिटायर हुए। गजब इत्तेफाक है कि सांवरमल वर्मा के रिटायरमेंट की फाइल पर कार्मिक विभाग संयुक्त सचिव कनिष्क कटारिया ने साइन किए, जो उनके बेटे हैं।

पिता-पुत्र की आईएएस एक साथ प्रमोट
पिता के रिटायरमेंट से पहले जनवरी 2023 में ऐसा मौका आया कि आईएएस पिता-पुत्र की जोड़ी का एक साथ प्रमोशन हुआ। उस समय आईएएस कनिष्क कटारिया राजस्थान कैडर में कोटा जिले के रामगंज मंडी में एसडीओ (एसडीएम) के पद पर तैनात थे। तब कटारिया ने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि 'पापा के साथ एक ही दिन प्रमोशन देख खुशी हो रही है।' साथ ही जानकारी दी कि उनके पिता सांवरमल वर्मा को भारतीय प्रशासनिक सेवा की चयन वेतन श्रृंखला से सुपरटाईम वेतन श्रृंखला (Level 14 in Pay Matrix) में पदोन्नत किया गया है। इसी सूची में खुद कनिष्क कटारिया कनिष्ठ वेतन श्रृंखला से वरिष्ठ वेतन श्रृंखला (Level 11 in Pay Matrix) में प्रमोशन मिला।

आईएएस कनिष्क कटारिया लव स्टोरी
कनिष्क कटारिया दक्षिण कोरिया में सैमसंग कंपनी में डेटा वैज्ञानिक पर जॉब करते थे। करीब एक करोड़ का सालाना पैकेज था, जिसे छोड़कर भारत आए और साल 2018 में पहली बार यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा दी। देशभर में टॉप किया।
उस समय कनिष्क कटारिया सोनल चौहान से प्यार करते थे, जो टोक्यो में जॉब करती थीं। यूपीएससी क्रेक करने के बाद कनिष्ट कटारिया ने मीडिया से बातचीत में अपनी सफलता के लिए माता-पिता, बहन व प्रेमिका सोनल चौहान को श्रेय दिया था। बाद में सोनल चौहान ने फेसबुक पर कनिष्क कटारिया की सफलता पर फेसबुक पर लिखा कि 'मैं बता नहीं सकती कि कैसा महसूस कर रही हूं। आप इस कामयाबी के योग्य हो। I Love You So Much' साल 2020 में कनिष्क कटारिया व सौनल चौहान ने शादी कर ली।

कौन हैं आईएएस कनिष्क कटारिया? (Who is IAS Kanishka Kataria)
नाम -कनिष्क कटारिया
जन्म -17 अक्टूबर 1992
निवासी - जयपुर
पिता- सांवरमल वर्मा, रिटायर्ड आईएएस
बड़ी बहन - तन्मया
पत्नी - सोनल चौहान
शादी - अप्रैल 2020
रैंक- AIR 1 यूपीएससी 2018
प्रयास -पहला
शुरुआती शिक्षा-सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटा
उच्च शिक्षा -आईआईटी बॉम्बे से Computer Science में B. Tech
वर्तमान पोस्टिंग -संयुक्त सचिव, सरकार, कार्मिक विभाग (ए-1), राजस्थान, जयपुर
पूर्व पोस्टिंग-एसडीएम रामगंज मंडी कोटा
पूर्व जॉब -दक्षिण कोरिया में सैमसंग कंपनी में डेटा वैज्ञानिक












Click it and Unblock the Notifications