Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजस्‍थान ने देश को कितने IAS अफसर दिए? केंद्र से मांगे 52 आईएएस, मिले सिर्फ 13, देखें नए अफसरों पूरी सूची

Rajasthan Cadre IAS Officer: राज्‍यों को नए आईएएस अधिकारी मिल गए हैं। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने हाल ही 180 आईएएस अधिकारियों को कैडर आवंटित करते हुए राजस्‍थान को 13 आईएएस अधिकारी दिए हैं, जिनमें यूपीएससी के टॉप टेन वाले 2 अभ्‍यर्थी भी शामिल हैं।

राजस्‍थान को साल 2024 में मिले कुल 13 आईएएस में पिछले साल की तुलना में चार ज्‍यादा है, मगर अभी भी राजस्‍थान सरकार की डिमांड की तुलना में ये भी काफी कम हैं। राजस्‍थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने केंद्र सरकार से 52 आईएएस अधिकारी मांगे थे। एक चौथाई ही मिले हैं।

यह भी पढ़ें- देश को IAS देने में किस स्‍टेट ने मारी बाजी? राजस्‍थान-दिल्‍ली से पिछड़ गया बिहार, महाराष्‍ट्र ने भी दिखाया दम

Rajasthan Cadre IAS Officer

यह भी पढ़ें- सबसे खूबसूरत IAS Srishti Dabas की सक्‍सेस स्‍टोरी, मां के संघर्ष को ताकत बनाकर 1st अटेम्प्ट में टॉप किया UPSC

दरअसल, केंद्र सरकार ने कैडर रिव्‍यू करने के बाद आईएएस की कैडर स्‍ट्रैंथ 313 से बढ़ाकर 312 कर दी थी। इस वजह से राजस्‍थान में आईएएस के 19 पद बढ़ गए और इस बार पिछले साल की तुलना में चार ज्‍यादा आईएएस मिले। राजस्‍थान में 17 नए जिले और तीन नए संभाग बनने से 52 आईएएस की डिमांड की गई थी।

यह भी पढ़ें- IAS देने में यूपी को पीछे छोड़ राजस्‍थान बना Topper, जानिए 2022 में किस राज्‍य ने कितने आईएएस दिए?

केंद्र सरकार ने राजस्‍थान सरकार की 52 आईएएस की डिमांड को नहीं माना। ऐसे में अब 19 पदों के हिसाब से एक तिहाई पद यानी छह पद राजस्‍थान प्रशासनिक सेवा से भरने होंगे। मतलब छह आरएएस को आईएएस में पदोन्‍नत किया जाएगा। राज्‍य में प्रमोशन से भरे जाने वाले आईएएस का कोटा 95 पदों से बढ़ाकर 101 कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें- देश को आईएएस देने में UP टॉपर, दूसरे नंबर पर रहे राजस्‍थान ने CSE 2020 के 177 में से 22 IAS दिए

कार्मिक व प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार साल 2028 तक देश में 1329 आईएएस अधिकारी रिटायर हो जाएंगे। राजस्थान में इस अवधि तक सेवानिवृत्त होने वाले प्रशासनिक अधिकारियों की संख्या 78 हो जाएगी।

राजस्‍थान कैडर के नए आईएएस कहां के रहने वाले हैं? (UPSC CSE 2023)

1. सृष्टि डबास, दिल्‍ली
2. एश्‍वर्य प्रजापत, उत्‍तर प्रदेश
3. मेधा आनंद, उत्‍तर प्रदेश
4. स्‍वाति शर्मा, झारखंड
5. राजपूत नेहा उधवसिंह, महाराष्‍ट्र
6. मोहन लाल, राजस्‍थान
7. रविंद्र कुमार मेघवाल, राजस्‍थान
8. चौधरी बिरजु गोपाल, राजस्‍थान के
9. अदिति यादव, राजस्‍थान
10 मृणाल कुमार, उत्‍तर प्रदेश
11. आराधना चौहान, मध्‍य प्रदेश से
12. रोहित वर्मा, हिमाचल प्रदेश
13. भानु शर्मा, महाराष्‍ट्र

(यहां क्लिक करके देखें पूरी सूची)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+