देश को IAS देने में किस स्टेट ने मारी बाजी? राजस्थान-दिल्ली से पिछड़ गया बिहार, महाराष्ट्र ने भी दिखाया दम
Sabse Jyada IAS Wala State: देश को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी देने में उत्तर प्रदेश का दबदबा रहा है। साल 2024 में 27 आईएएस देकर यूपी नंबर एक पर रहा है। ये वो आईएएस हैं, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2023 में बाजी मारी है।
केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DoPT) ने 28 नवंबर को कुल 180 आईएएस अफसरों को कैडर अलॉट किया है। कैडर अलॉटमेंट पत्र में इनके होम कैडर का भी उल्लेख किया गया है। अब राज्य सरकारें इन नए आईएएस अफसरों को अपने हिसाब से पोस्टिंग देंगी।
यह भी पढ़ें- सबसे खूबसूरत IAS Srishti Dabas की सक्सेस स्टोरी, मां के संघर्ष को ताकत बनाकर 1st अटेम्प्ट में टॉप किया UPSC

कभी आईएएस अधिकारी देने में बिहार देशभर में अव्वल हुआ करता था, मगर इस बार राजस्थान ने 23, दिल्ली ने 19 व महाराष्ट्र ने 18 आईएएस देकर बिहार को पीछे छोड़ दिया है। बिहार व हरियाणा से 11-11 आईएएस निकले हैं। राजस्थान के युवाओं में यूपीएससी को लेकर क्रेज बीते कई सालों से लगातार बढ़ता जा रहा है। साल 2020 में राजस्थान ने 22 आईएएस दिए थे। यूपी के जौनपुर में माधोपट्टी ऐसा गांव है, जिसे आईएएस की फैक्ट्री कहा जाता है। इस अकेले करीब चार दर्जन आईएएस देश को दिए हैं।

टॉपर्स को कौनसा कैडर मिला?
यूपीएससी सीएसई 2023 के टॉपर आदित्य श्रीवास्तव भी यूपी के ही रहने हैं और इन्हें होम कैडर यूपी अलॉट हुआ है। सेकंड टॉपर अनिमेश प्रधान को भी उनका होम कैडर ओडिशा दिया गया है जबकि तीसरे स्थान पर डोनुरू अनन्या रेड्डी का होम स्टेट तेलंगाना हैं, मगर इनको महाराष्ट्र कैडर अलॉट हुआ है।
इन राज्यों ने दिए सर्वाधिक आईएएस (UPSC CSE 2023)
- उत्तर प्रदेश-27
- ओडिशा-4
- तेलंगाना-8
- केरला-6
- दिल्ली-19
- जम्मू-कश्मीर-4
- राजस्थान-23
- बिहार-11
- हरियाणा-11
- पंजाब-2
- महाराष्ट्र-18
- हिमाचल प्रदेश-1
- पश्चिम बंगाल-1
- मध्य प्रदेश-7
(यहां क्ल्कि करके देखें कैडर वाइज पूरी सूची)
देश में किस श्रेणी से कितने आईएएस?
सामान्य-79
ओबीसी-56
एससी-30
एसटी-15
आईएएस देने वाले टॉप 10 राज्य (UPSC CSE 2020)
1. उत्तर प्रदेश - 29
2. राजस्थान - 22
3. दिल्ली - 20
4. बिहार - 14
5. महाराष्ट्र - 14
6. मध्य प्रदेश - 10
7. हरियाणा - 10
8. केरल - 9
9. तमिलनाड़ु - 7
10. पंजाब - 6












Click it and Unblock the Notifications