मुस्लिम डॉक्टर ने दिवाली को लेकर किया अश्लील मैसेज, गिरफ्तार
डॉक्टर मोहम्मद याकूब को व्हॉट्सएप ग्रुप में अश्लील मैसेज करना भारी पड़ गया। उनके खिलाफ सीआरपीसी की धारा 151 के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।
जयपुर। राजस्थान के पोखरण में एक मेडिकल अधिकारी को व्हॉट्सएप ग्रुप में दिवाली से जुड़े एक अश्लील मैसेज के लिए बर्खास्त कर दिया गया। साथ ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया।

कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर में वरिष्ठ डॉक्टर पर कार्रवाई
डॉक्टर का नाम मोहम्मद याकूब है, वो पोखरण के कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर में वरिष्ठ डॉक्टर के तौर पर तैनात थे। व्हॉट्सएप ग्रुप में अश्लील मैसेज करना उन्हें भारी पड़ा।
उनके खिलाफ सीआरपीसी की धारा 151 के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि उनके मैसेज को लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध जताया था।
इस मुद्दे पर यूथ कांग्रेस ने भी प्रदर्शन किया था। उनका आरोप था कि डॉक्टर ऐसे मैसेज से साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है।
अश्लील संदेश भेजना पड़ा भारी, नौकरी भी गई और हुई गिरफ्तारी
जैसलमेर के एसपी गौरव यादव ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि मोहम्मद याकूब के खिलाफ अश्लील संदेश भेजने का केस दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि व्हॉट्सएप ग्रुप में भेजे गए मैसेज में काफी अश्लीलता है। जिसके खिलाफ प्रदर्शन भी हुए हैं। जब हमें इस बारे में जानकारी मिली तो हमने तुरंत उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि मोहम्मद याकूब की गिरफ्तार से पहले कम्यूनिटी हेस्थ सेंटर के चीफ मेडिकल हेल्थ ऑफिसर ने उन्हें उनके पद से भी हटा दिया।
वहीं आरोपी डॉक्टर के खिलाफ हिंदू संगठनों का प्रदर्शन भी तेज हो गया। वहीं यूथ कांग्रेस ने भी इस मामले को गंभीरता से उठाया और प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को शिकायत के लिए ज्ञापन दिया।












Click it and Unblock the Notifications