सरकारी नौकरी लगे दूल्हे के सामने दुल्हन ने रखी सालभर वाली अनूठी शर्त, कहां हुई यह शादी?
राजस्थान में जय नारायण जाखड़ व अनीता वर्मा की शादी चर्चा में है। इसकी दो वजह है। एक तो शादी में दहेज जैसी कुप्रथा मिटाने का संदेश दिया गया है जबकि दूसरी वजह है दुल्हन अनीता की शर्त।
जय नारायण जाखड़ राजस्थान के सीकर जिले के दांतारामगढ़ कस्बे के रहने वाले हैं जबकि अनीता वर्मा जयपुर ग्रामीण से है। जयनारायण सार्वजनिक निर्माण विभाग में जेईएन पद पर कार्यरत हैं। अनीता वर्मा पोस्ट ग्रेजुएट हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दूल्हे जय नारायण का परिवार दहेज के खिलाफ है। ऐसे में शगून के तौर पर महज एक रुपया व नारियल लेकर शादी की गई है। दूल्हे ने बताया कि उनके दादा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ हमेशा आवाज़ उठाते रहे हैं और पिता एक वकील है।
खबर है कि दुल्हन व अनीता वर्मा ने दूल्हे व उसके परिवार के सामने अनूठी शर्त है, जो हर किसी के दिल को छू गई। दुल्हन अनीता पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद अब सरकारी नौकरी की तैयारी करेगी। अगर वह सरकारी नौकरी लग जाती है तो सालभर का वेतन अपने मायके में देगी।
दुल्हन को सरकारी नौकरी की तैयारी में सपोर्ट करने और नौकरी लगने के बाद पहले एक साल तक का पूरा उसके मायके में देने की बात पर दूल्हा का पूरा परिवार सहमत हो गया।












Click it and Unblock the Notifications