राजस्थान में 'इंदिरा रसोई योजना' का सिर्फ नाम ही नहीं स्कीम में बड़ा बदलाव! सीएम भजनलाल शर्मा ने क्या कहा?
राजस्थान में सीएम भजनलाल शर्मा सरकार ने इंदिरा रसोई योजना (Indira Rasoi Yojana) का नाम बदलने का आदेश जारी किया है। नए आदेश में सभी होर्डिंग और ऑनलाइन पोर्टल पर भी नाम बदलने को कहा गया है। सीएम शर्मा ने ये आदेश इंदिरा रसोई योजना की समीक्षा के दौरान जारी किया। उन्होंने कहा कि योजना में बहुत सारी खामियां पाई गईं हैं, जिन्हें दूर करके राजस्थान में अधिक से अधिक लोगों को भोजन उपलब्ध कराने कराने के सरकार के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।
राजस्थान में 'इंदिरा रसोई योजना' का नाम बदलकर 'श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना' कर दिया गया है। सीएम भजनलाल शर्मा सरकार ने शनिवार को इस योजना की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने योजना का नाम 'श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना' (Shri Annapurna Rasoi Yojana) किए जाने का आदेश दिया।

योजना में क्या होंगे बदलाव?
इन्दिरा रसोई योजना की समीक्षा के दौरान सीएम ने कहा कि स्कीम के तहत खामियों को दूर कर इसे नए सिरे शुरू किया जाएगा। जिसके तहत आमजन को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है। सीएम कहा कि योजना में कई तरह की खामियां पाई गई हैं, जिन्हें दूर करने का योजना काम हो रहा है। सीएम ने कहा कि वर्तमान मैन्यू में भोजन की मात्रा लगभग 450 ग्राम है जो पर्याप्त नहीं है।
सीएम ने कहा कि रसोई ऐसी जगहों पर रसोई संचालित की जा रही है जहां ये उपयुक्त नहीं है। इसके अलावा रसोई के मॉनीटरिंग के पर्याप्त स्टाफ नहीं है। इसको लेकर भी काम करने की आवश्यता है। सीएम ने कहा कि रसोई योजना के तहत सभी खामियों को दूसर कर इसे एक नए तरीके से संचालित किया जाएगा, ताकि राजस्थान में अधिक से अधिक जरूरतमंदों को गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications