प्रेमी से शादी करने के लिए टंकी पर चढ़ी महिला, करने लगी 'वीरू' जैसी हरकतें

Jhunjhunu News, झुंझुनूं। फिल्म शोले का वो ऐतिहासिक सीन तो याद होगा ही जिसमें वीरू टंकी पर चढ़ जाता है और प्रेमिका बसंती से शादी के लिए उसकी मौसी को मनाता है। ठीक ऐसा ही घटनाक्रम राजस्थान के झुंझुनूं जिले के मंडावा कस्बे में हुआ है। फर्क बस इतना है कि यहां वीरू की बजाय बसंती टंकी पर चढ़ी है और वो भी दो बच्चों की मां है। शोले में वीरू बसंती की मौसी की समझाइश पर नीचे उतरा, वहीं मंडावा में टंकी पर चढ़ी महिला को स्थानीय लोगों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा है।

Mandawa Woman Climbed on water Tank For marry with boyfriend

दरअसल, मामला ये है कि मंडावा के वार्ड चार निवासी इस 25 वर्षीय महिला की शादी चूरू में हुई है। इसके दो बच्चे भी हैं। पति से अनबन के चलते पिछले दो साल से मायके मंडावा में ही रह रही है। ससुराल नहीं जा रही। शुक्रवार दोपहर को मंडावा के लोगों ने किसी को उच्च जलाशय (पानी की टंकी) पर चढ़े देखा। देखते ही देखते भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पाकर मंडावा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। टंकी पर चढ़ी महिला शोर मचाने लगी कि जब तक उसकी शादी प्रेमी से नहीं करवा दी जाती तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी। ​

उसकी पहचान होने पर कस्बे के लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। बाद में वह नीचे उतर आई। इस मामले में मंडावा थानाधिकारी राकेश कुमार मीणा का कहना है कि महिला को टंकी से नीचे उतारने के बाद शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह अपने ससुराल चूरू नहीं जाना चाहती। प्रेमी से शादी करवा देने की बात कह रही है। उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं बताया ​जाता है। उसे कोर्ट में पेश कर जमानत पर छोड़ दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+